सुबह आंख खोलने से आरंभ होती हैं ये Mistakes, आर्थिक स्थिती पर डालती हैं प्रभाव

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2017 - 08:21 AM (IST)

सुबह का समय अपने साथ एक नई ऊर्जा लेकर आता है। मान्यता है की जिसकी प्रभात शुभ होती है, उसका सारा दिन मंगलमय व्यतित होता है। क्या आप जानते हैं प्रात: आंख खोलने से ही आरंभ होते हैं, कुछ ऐसे काम जो आपकी सफलता और आर्थिक स्थिती पर प्रभाव डालते हैं। जो व्यक्ति ये काम नहीं करते वह सदा दरिद्रता और रोगों से दूर रहते हैं। आधुनिक परिवेश में बहुत कुछ बदल गया है, खासकर लोगों का लाइफस्टाइल। आजकल अधिकतर लोग आंख खोलते ही बिस्तर पर चाय पीना पसंद करते हैं। उसके बाद अपनी दिनचर्या का आरंभ करते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो बैड पर बैठकर चाय न पीएं।


शास्त्रानुसार हर व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले जागना चाहिए। हमारे शास्त्र हमें संतुलित जीवन जीना सिखाते हैं। इसी क्रम में शास्त्रों ने संस्कार रचकर हमारी दिनचर्या तय की है। 


अपने बड़ों का सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा है। सुबह उठकर बड़ों के पैर छूना न सिर्फ एक अच्छा आचरण माना जाता है बल्कि पारस्परिक पारिवारिक प्यार बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होता है। 


सुबह जब बिस्तर से उठें तो धरती माता पर पैर रखने से पहले इस मंत्र का जाप करें। फिर भूमी पर अपना पग रखें। प्रतिदिन इस मंत्र जाप से कर्म बंधनों में आने वाले दोष व बाधाएं समाप्त होती हैं, जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जिससे सफलताएं और खुशहाली के रास्ते प्रशस्त होते हैं।

 

समुद्रवसने देवि पर्वतस्तन मंडिते। 
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व में।। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News