Mirzapur: आश्रम के कमरे में मिला साध्वी का शव

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मिर्जापुर (इंट): उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित निष्काम सेवा आश्रम ट्रस्ट के कमरे में साध्वी भूज्योति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी उस समय मिली जब शव से बदबू आने लगी। आश्रम के आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है। बता दें कि मामला अदलहाट थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव का है। जहां पर बैकुंठपुर गांव के निष्काम सेवा आश्रम में 65 साल की साध्वी भूज्योति अकेली रहती थीं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आश्रम की स्थापना बामनानंद महाराज ने की थी। 12 साल पहले बामनानंद महाराज की मौत हो गई थी। इसके बाद आश्रम को साध्वी संभाल रही थीं। आश्रम की लगभग 40 बिस्वे जमीन है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ है। बताया जा रहा है कि साध्वी का भू-माफियाओं से आश्रम की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने इसे लेकर हत्या की भी आशंका जताई थी। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या ही मान रही है।

PunjabKesari kundli


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News