बुध ने किया राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 04:44 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कल यानि 05 दिसंबर 2019 बुधवार की सुबह 11 बजे बुध ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और इस राशि में बुध अंशात होता है। ग्रहों का ये राशि परिवर्तन हर किसी की लाइफ में अलग-अलग प्रभाव लेकर आता है। वहीं इस राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर हुआ है। आइए जानते हैं कि किस राशि पर इसका कैसा असर रहने वाला है। 
PunjabKesari
मेष- बुध शत्रु एवं अष्टम होना थोड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। हर काम को संपन्न करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। 

वृष- सप्तम बुध का प्रभाव राशि पर कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेगा। इस राशि का स्वामी बुध होने  की वजह से इसका प्रभाव कम रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे। 

मिथुन- ये राशि परिवर्तन सभी प्रकार से अनुकूल वातावरण रखेगा और शत्रुओं का नाश करने में सहायक होगा। पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी।

कर्क- कार्य स्थितियां अनुकूल रहेगी और प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

सिंह- जहां नुकसान की संभावना होगी, वहां से लाभ और लाभ वाले स्थान से हानि के योग बनेंगे। विवाद पूर्ण स्थितियों को काबू करने में सफल होंगे।
PunjabKesari
कन्या- सभी बाधाओं को पार कर सबसे आगे निकलने में सफल होंगे। संपत्ति लाभ भी हो सकता है।

तुला- यह योग सब प्रकार से उत्तम रहेगा और किसी प्रकार की समस्याओं को उठने नहीं देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृश्चिक- बुध इस राशि में रहेगा और सभी प्रकार से यह समय तरक्की दिलाने वाला और धन लाभ कराने वाला होगा। प्रमोशन के साथ-साथ नए कार्य भी मिलेंगे।

धनु- आर्थिक मामलों भी यह कमजोरी प्रदान करने वाला हो सकता है। जोखिमपूर्ण निर्णय लेने से बचें। परिवार का विशेष ध्यान रखना होगा।

मकर- ये योग कार्यों में वृद्धि करने वाला और मनचाहे कार्यों को पूर्ण करने वाला होगा। किसी प्रिय से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अटके कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। धन की पूर्ति भी ठीक होगी। 
PunjabKesari
मीन- परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। सरकारी कार्यों में सामान्य उलझन पैदा हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News