मासिक शिवरात्रि: सुनसान स्थान पर करें ये काम, फिर देखें चमत्कार

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 25 नवंबर, 2019 को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। हर महीने इस दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाए जाने का विधान है।प्राचीन काल से इस दिन व्रत करने का प्रचलन चला आ रहा है। पुराणों के अनुसार ये व्रत देवी लक्ष्मी, इंद्राणी, सरस्वती, गायत्री, सावित्री, सीता, पार्वती ने भी किया था। मान्यता है की जब दिन और रात का मिलन होता है, उस समय की गई शिव अराधना अधिक फलदायी होती है। शिव पुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। कुंवारी कन्याएं अपनी पसंद से शादी करने में सफल होती हैं तो वहीं मैरिड लाइफ में चल रहा कलेश हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। आइए जानें इस दिन और कौन से उपाय करने से दिल में बसी सभी ख्वाहिशें पूरी की जा सकती हैं-

PunjabKesari Masik shivratri November 2019

किसी भी मनोकामना को पूरा करने के लिए किसी सुनसान स्थान पर स्थित शिव मंदिर पर दीपक प्रज्वलित करें। 

कच्चे दूध में शक्कर मिलाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर अर्पित करने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है और ज्ञान में बढ़ौतरी होती है। 

शिवलिंग पर दुर्वा अर्पित करने से लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव और श्रीगणेश की कृपा प्राप्त होती है। 

PunjabKesari Masik shivratri November 2019

घर में सदैव लक्ष्मी का वास रहे इसके लिए शिवलिंग पर चावल अर्पित करने चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि चावल खंडित न हो। ऐसा करने से भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। 

प्रतिदिन शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करने से संतान से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। इससे संतान के कार्यों में भी सफलता मिलती है। 

लगातार मेहनत करने से भी सफलता न मिले तो आज से आरंभ करके प्रतिदिन पारे से निर्मित शिवलिंग की पूजा करें। इससे शीघ्र लाभ होता है। 

PunjabKesari Masik shivratri November 2019


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News