Makar Sankranti 2021: मकर राशि में होगा 5 ग्रहों का शुभ और मंगलकारी संगम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 05:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Makar Sankranti 2021: वर्ष 2021 की शुरुआत ही बहुत शुभ योग में हुई है। पुष्य नक्षत्र में हुई है । कर्क राशि में हुई है। कन्या लग्न में हुई है और इसी जनवरी महीने में 14 तारीख को मकर सक्रांति भी इस बार बेहद शुभ और मंगलकारी योग में आई है , जब 5 ग्रहों का मकर राशि में संगम होगा और कई राशियों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।     

PunjabKesari Makar Sankranti   

When is Makar Sankranti 2021: 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि से शनि की मकर राशि में प्रवेश करेंगे जहां चंद्रमा शनि बुध व गुरु के साथ उनका संगम होगा । यानि 5 ग्रह एक साथ मकर राशि में होंगे। इनमें चंद्र, गुरु व बुध को सुख व तरक्की देने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में इन ग्रहों का एक साथ आना सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari Makar Sankranti

What is the duration of Makar Sankranti: इस बार मकर संक्रांति का पुण्य काल भी  8:30 बजे सुबह से शाम 5:46 बजे तक रहेगा। 5 ग्रहों के मकर राशि में संचार करने से सभी राशियों को कोई ना कोई सुखद खबर जरूर मिलेगी । कई राशियों पर तो पूरी कृपा बरसेगी।

PunjabKesari Makar Sankranti

2021 Makar Sankranti: मेष राशि , कर्क राशि,  सिंह राशि, तुला राशि,  धनु राशि, मकर राशि व मीन राशि वाले तो खासतौर पर बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं। इनके लिए यह पर्व समृद्धि का नया पैगाम लेकर आ रहा है। कई सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन का योग बनेगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। बिजनेस में भी लाभ होगा।

वृषभ राशि वालों की विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

 मिथुन राशि वालों को इनकम का कोई नया सोर्स मिलेगा।

कन्या राशि वालों को संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक राशि वालों का अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपकी जीत होने के पूरे आसार बन रहे हैं।

कुंभ राशि वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा लेकिन धन लाभ के योग भी बनेंगे।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Makar Sankranti


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News