Martyr's Day: महात्मा गांधी की स्मृति में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी स्मृति संस्थान में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक व जैनाचार्य लोकेश एवं भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी सहित कई भाजपा नेता व विभिन्न धर्माचार्य आदि शामिल रहे। 

PunjabKesari Mahatma Gandhi Death Anniversary

 गांधी स्मृति में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में देशभक्ति गीत कदम-कदम बढ़ाए जा, संस्कृत भाषा में प्रस्तुत किया गया। बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न धर्म के प्रचारक व अनुयायियों द्वारा बौद्ध, पारसी, यहूदी, जैन प्रार्थना, बाइबिल, कुरान, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब, भगवत गीता और शबद कीर्तन का पाठ भी किया गया। प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति और गायक डॉ एल सुब्रमण्यम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पसंदीदा भजन प्रस्तुत किये। जैन मुनि आचार्य लोकेश ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा दर्शन से ही विश्व शांति संभव है। 

आचार्य लोकेश मुनि ने भगवान महावीर दर्शन का हवाला देते हुए कहा कि युद्ध, हिंसा और आतंकवाद किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकते। बातचीत से सभी समस्याओं का समाधान हम निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाकर हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। आचार्य लोकेश ने नवकार मंत्र, मंगल पाठ और क्षमपण सूत्र का पाठ किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News