Mahashivratri 2020: ये हैं शिव जी को खुश करने के सबसे आसान तरीके, आप भी अपनाएं

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 01:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भोलेनाथ के भक्तों का इंतज़ार खत्म होने वाला है। जी हां, आप बिल्कुल सही समझ रहे हैं। हम महाशिवरात्रि की ही बात कर रहे हैं। जो इस साल 21 फरवरी, 2020 को पड़ रही है। प्रत्येक वर्ष आने वाली फाल्गुन माह ही चतुर्दशी तिथि का भगवान शंकर के भक्तों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। क्योंकि शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन शिव-पार्वती शादी के बंधन में बंध थे। इसी खुशी में लोग झूमते-गाते दिखाई देते हैं। तो वहीं बहुत से लोग इस दिन पूरा-पूरा दिन शिव जी की अराधना करते हैं। ताकि शिव जी की कृपा प्राप्त हो सके। शिवरात्रि के इस खास अवसर पर हम शिव जो को खुश करने के ही सबसे सरल तरीके बताने वाले है। जिससे न केवल देव आदि देव महादेव प्रसन्न होंगे बल्कि आपकी विभिन्न प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। मान्यताओं के अनुसार हिंदू धर्म में आने वाले सभी त्यौहर व पर्व में से  महाशिवरात्रि बहुत ही विशेष और खास मानी जाती है। मान्यता है इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और व्यक्ति के कार्यों में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं। मगर ज्योतिष के अनुसार किसी भी पूजा का विशेष फल पाने के लिए राशि अनुसार पूजा की जाए तो व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति ज़रूर मिलेगी। जानिए राशि अनुसार कैसे करें भगवान शिव की पूजा-
PunjabKesari, महाशिवरात्रि 2020, Mahashivratri 2020, Mahashivratri, Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri mantra, Mahashivratri Importance, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga, dharm, hindu religion, hindu shastra
मेष राशि: 
गुलाल से शिव जी की पूजा कराएं और ॐ ममलेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें, मनोकामनाओं की पूर्ति होंगी। 

वृष राशि: 
गाय के दूध से शिव जी का अभिषेक करें और ॐ नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें,हर तरह के कष्ट से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि: 
गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें और साथ ही साथ ॐ भुतेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें, विभिन्न प्रकार की इच्छाएं पूरी होंगी। 

कर्क राशि: 
पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें एवं इनके द्वादश नाम का स्मरण करें। 
PunjabKesari, महाशिवरात्रि 2020, Mahashivratri 2020, Mahashivratri, Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri mantra, Mahashivratri Importance, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga, dharm, hindu religion, hindu shastra
सिंह राशि: 
शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें और "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि: 
गंगा जल में दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: 
गाय के दूध से बने दही से भगवान शिव का अभिषेक करें, इसके अलावा शिवाष्टक का पाठ करें।

वृशिचक राशि: 
दूध व शुद्ध घी से शिव जी का अभिषेक करें और ॐ अन्गारेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें।
PunjabKesari, महाशिवरात्रि 2020, Mahashivratri 2020, Mahashivratri, Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri mantra, Mahashivratri Importance, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga, dharm, hindu religion, hindu shastra
धनु राशि: 
दूध से शिव जी का अभिषेक करने के बाद और ॐ समेश्वरायनम: मंत्र का जाप करें, समस्त इच्छाएं पूरी होंगी।

मकर राशि:
गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करने के बाद शिव सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि: 
दूध, दही, शक्कर, घी, शहद इन सभी चीज़ों से शिव जी का अभिषेक करके ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

मीन राशि: 
मीन राशि वालों आप पहले मौसमी फल से शिव जी का अभिषेक करें, और फिर ॐ भामेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News