Magh Purnima 2020: आज के दिन किया गया दान कहलाता है महादान

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 11:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा का दिन बहुत ही खास होता है और ये शुभ तिथि आज मनाई जा रही है। कहते हैं कि आज के दिन गंगा स्नान करने वाले के पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु गंगाजल में वास करते हैं जिस वजह से भक्त उस दिन गंगा जी में डुबकी लगाने को बेहद पुण्य मानते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी होते हैं जो गंगा स्नान नहीं कर पाते हैं तो वे घर में ही गंगाजल पानी में मिलाकर स्नान कर सकते हैं। चलिए आगे जानते हैं, शुभ डुबकी लगाने का समय-
PunjabKesari
माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
8 फरवरी की शाम 6.05 बजे से ही शुरू हो चुका है। यह 9 फरवरी के 1.05 बजे तक रहेगा। आज पूर्णिमा पर पांच महापुरुष योग में एक यश योग और चंद्राधि योग में मनाई जाएगी।
Follow us on Instagram
Follow us on Twitter
ये चीज़ें करें दान-
शास्त्रों में इस दिन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलिते हैं। कहते हैं कि पवित्र नदी में स्नान करने के अलावा सूर्य भगवान की पूजा और दान करने की परंपरा भी प्रचलित है। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। गोदान, तिल, गुड़ व कंबल का विशेष महत्व है। बेहतर होगा कि आप गरीबों और ब्राह्मणों को दान दें और भोजन कराएं। आप वस्त्र, गुड़, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न आदि चीजों का दान भी कर सकते हैं। इसी तरह ओर भी बहुत से ऐसी बातें हैं, जिनकी जानकारी होना हर किसी के लिए अनिवार्य होती है। 
PunjabKesari
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगाजल में स्नान, आचमन या उसका स्पर्श मात्र भी पुण्य फलदायक होता है। माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु लाखों की तादाद में गंगा जी में डुबकी लगाते हैं। इस दिन गंगा जी में स्नान करने से भक्तों को कई तरह के पुण्य की प्राप्ति होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News