लव राशिफल 19 सितंबर, 2021- नींद चुरा के रातों में तुमने बातों-बातो में देखो बात बदल दी है

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 11:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- जीवन में प्यार की महक के साथ-साथ रंगों की बहार आएगी। प्रेमी जोड़े के एक-दूसरे के साथ भरपूर समय बिताने को मिलेगा। पति-पत्नी के लिए भी दिन अच्छा है।

वृष- दिन मिला जुला रहेगा। कभी प्यार तो कभी तकरार होगा। मैरिड लोग एक साथ अपने घर की तमाम जिम्मेदारियां निभाएंगे, जिससे नज़दीकियां बढ़ेंगी।

मिथुन- परिवार में आपकी शादी की बात चल सकती है। जिससे माहौल खुशनुमा होगा। विवाहित लोग आज नाराज़गी में दिल दुखाने वाली बात न करें।

कर्क- जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य के चलते परेशानी हो सकती है। मैरिड लोग अपने परिवार को कई बाहर घुमाने ले जाने का प्लॉन बनाएंगे, दिन अच्छा रहेगा।

सिंह- इस राशि के लोगों का इश्क के मामले में दिन काफी ढीला रहेगा। आप के द्वारा की गई हर तरह की कोशिश व्यर्थ जाने वाली है। इसलिए ज्यादा हाथ-पांव न मारें। 

कन्या- प्यार की नैय्या आज पार लग सकती है। मगर किसी तरह की जल्दबाजी आपकी बनती बात बिगाड़ सकती है। ध्यान रहे सब्र से काम लें। वरना रिश्ता बनने से पहले ही टूट सकती है। 

तुला- किसी तीसरे की वजह से आपका पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। सावधान रहें। किसी पराए को अपने निजी जीवन में दाखिल न होने दें। मैरिड कपल्स भी इस बात का ध्यान रखें।

वृश्चिक-  अपने पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको जीवन में एक नई उम्मीद को जगह मिलेगी। मगर किसी पर अंधा विश्वास आपको बहुत भारी पड़ सकता हैै।

धनु- प्यार में धोखा मिलने के आसार हैं, सावधान रहें। पार्टनर की हर चाल पर नजर रखें तथा सर्तक रहें। मैरिड लोगों के जीवन में खुशियां द्स्तक देंगी। 

मकर- इश्क में मिले धोखे के बाद अब किसी पर विश्ववास न करें। वरना आपका दिल एक बार फिर दुख सकता है। विवाहित लोगों के बीच की अंडरस्टैडिंग धीरे-धीरे कम हो सकती है। 

कुंभ- पुरुष अपने पत्नी को कोई खास तोहफा दे सकते हैं, जिससे रिश्ता और भी गहरा हो सकता है। प्रेमी युगल को एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

मीन- आपके जीवन में हर तरफ़ से खुशियां ही खुशियां आएंगी। प्रेमी जोड़ा अपनी शादी की बात कर सकता है। जिस पर घर वाले बहुत सरलता से अपने रज़ामंदी दे सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News