लव राशिफल 18 जून- ये दिल हर पल तुझ से ही मिलने को चाहे

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 10:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि- इस राशि वालों को प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी। अगर आप और आपका पार्टनर एक ही जगह काम करते हैं तो एक-दूसरो को खूब सपोर्ट करेंगे जिससे आपके रिश्ते में तालमेल बढ़ेगी।

वृष राशि- इस राशि के लोगों के लिए दिन अच्छे फल लेकर आया है। पार्टनर को  खुश करने के लिए प्यार ज़ाहिर करने के लिए क्रिएटिव आइडिया लगाएंगे,   पार्टनर अधिक प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि- दांपत्य जीवन पहले से बेहतर होगा। प्रेमी युगल अपने जीवन से जुड़े समझदारी भरे निर्णय लेगा। लवरस के लिए भी आज का दिन अनुकूल। मैरिड लोग के जीवन में नई जिम्मेदारियां उत्पन्न होंगी।

कर्क राशि- आज आपको अपने प्रेमी की तरफ़ से खुशखबरी या सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा। मेहनत और प्रयास का अच्छा फल मिलेगा। मगर दांपत्य जीवन आज थोडा़ उतार-चढ़ाव नज़र आएगा।

सिंह राशि- जीवनसाथी के साथ बहुत खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे जिससे मन प्रसन्न होगा। पार्टनर आपके लिए समय समय पर कुछ ऐसा करेगा जिससे आप की खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी। रिश्तों पर किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं होगा।

कन्या राशि- जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने की आवश्यकता है। इससे दांपत्य जीवन अधिक खुशहाल तो होगा। साथ ही जीवन में आ रही मुसीबतों का सामना करने में आपको आसानी होगी। क्योंकि इसमें जीवनसाथी का सहयोग होगा तो हर मुश्किल आसान लगेगी। 

तुला राशि- आज आपके पार्टनर को महसूस हो सकता है कि आप उनकी बातों को नहीं समझते। जिससे रिश्तें में नाराज़ागी आ सकती है। तनाव को दूर करने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करें।

वृश्चिक राशि- प्यार के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर आपको आपका मन पसंदीदा खाना खिलाकर खुश कर सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य सामान्य रूप से बीतेगा।
 
धनु राशि- प्रेम संबंधों में कुछ तनाव हो सकता है परंतु बावजूद इसके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। गिले-शिकवों को मिटाने के लिए यह दिन अच्छा है। लवमेट की कोई बात आपको पसंद नहीं है तो भावनाओं को मन में दबाकर न रखें।

मकर राशि- काम के सिलसिले में आज जीवनसाथी से आपको कहीं दूर जाना पड़ सकता है। ये दूरी आपके लिए बर्दाश करनी थोड़ी कठिव होगी। प्रेम में पड़े लोगों के लिए के लिए दिन मिलाजुला। लड़ाई-झगड़ों के बावज़ूद प्यार बरकरार रहेगा।

कुंभ राशि- जिनका प्यार अभी परवान नहीं चढ़ा है उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी, कुल मिलाकर प्रेमियों की लाइफ बेहतर होगी। मैरिड लोगों को आज पार्टनर को खुश करने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, इसका भरपूर लाभ उठाएं।

मीन राशि- आज अपना रिश्ता पहले से बेहतर महसूस होगा। यानि रिश्ता मज़बूत होता दिखाई देगा। तो वहीं मीव राशि के मैरिड कपल्स को अपने गुस्से पर काबू रखने की ज़रूरत वरना आपकी अच्छी खासी चल रही जिंदगी तबाह हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News