लव राशिफल 20 जून-  हुस्न वालों से अल्ला बचाए

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ अधिक वक्त बिताने के कारण किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। हसीन लम्हों की याद तन मन में सिरहन पैदा करेगी। सिंगल किसी सहकर्मी के प्रति आकर्षित होंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्यार और काम में बैलेंस बनाकर चलें अन्यथा बिन बुलाई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा। सिंगल आज कार्यस्थल पर किसी के चक्कर में फंस सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) खुद की भावनाओं को कंट्रोल में रखें, बहक सकते हैं। लव लाइफ में साथी का सहयोग प्यार की आग लगा देगा। आज किसी की प्यार भरी नजरे सिंगल का दिल चुरा सकती हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) छोटी-छोटी गलतियों से आपका रिलेशनशिप बिगड़ सकता है। इगो को आड़े न आने दें। जुबान में मधुरता बनाकर रखेंगे तभी सुखद संबंधों का निर्वाह कर पाएंगे। सिंगल को अट्रैक्शन हो सकती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज जो आपके दिल में होगा, साथी भी उसी भावना को महसूस करेंगे। लव लाइफ का खूब मजा लेंगे। सिंगल को किसी से प्यार होने के पूरे-पूरे चांस लेकिन थोड़ा संभल कर रहें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर का मूड देख कर प्यार के लिए हाथ बढ़ाएं। खुद की भावना पर कंट्रोल रखें, साथी के दिल की बात जानने की कोशिश करें। घबराएं नहीं दोनों के बीच अजीब हालात बन सकते हैं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज ऑफिस में रोमांस का मजा लेंगे। मैरिड कपल्स थोड़ा संभल कर रहें, घरवाली और बाहर वाली एक दूसरे से टकरा सकती हैं। सिंगल रिलेशनशिप में आ सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी से मिला शानदार गिफ्ट बहुत खुशी देगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। सिंगल का हर सपना सच होगा। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज किसी के साथ कमिटेड हो सकते हैं। लव लाइफ में हसीन मोड़ आएगा। सिंगल जिससे मन ही मन प्रेम करते हैं, वे सामने से प्रपोज कर सकता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  अपनी पर्सनल बातें साथी से शेयर करेंगे, जिससे दोनों में आपसी समझदारी बढ़ेगी। आज सिंगल अपनी अट्रैक्शन को प्यार समझने की भुल कर सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  कलीग से प्यार करना भारी पड़ सकता है, आपके करियर के रास्ते में भी रुकावटें आ सकती हैं। वर्क और प्राइवेट लाइफ में तालमेल बनाने की जरुरत है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ रिश्ते और काम दोनों को प्रभावित करेगी। बैलेंस बनाकर चलें अन्यथा बिन बुलाई समस्याएं संबंधों में मनमुटाव पैदा करेंगी। सिंगल साथियों के सामने एक्स को जाहिर करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News