लव राशिफल 14 जून- दिल तेरा आशिक

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ को मजेदार बनाने के लिए साथी के पास बेहतरीन आइडियाज का भंडार रहेगा। जिससे दोनों खूब मजा लुटेंगे।
सिंगल किसी के फैशन सेंस के कायल होकर उन्हें प्रपोज करनी की सोचेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी की खुशी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने को तैयार रहेंगे। उनसे अपने इमोशंस को छुपाने में सफल होंगे। सिंगल किसी विश्वसनीय से अपने अकेलेपन का जिक्र करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर साथी क्रेजी रहेंगे। आपको कुछ ऐसा सरप्राइज दे सकते हैं। जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की थी।
सिंगल क्रश को फंसाने की प्लानिंग में असफल होंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के मन में क्या चल रहा है, ये आप जान नहीं पाएंगे। रात तक ढेरों खुशियां आपके द्वार पर दस्तक देंगी। सिंगल की किसी के प्रति सच्ची प्रेम भावनाएं जागेंगी लेकिन वे जाहिर नहीं कर पाएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आप पार्टनर के व्यक्तित्व को समझ नहीं पाएंगे। लव लाइफ में भी खटपट रहेगी। दोनों एक-दूसरे से असंतुष्ट रहेंगे। सिंगल रिलेशनशिप में आ सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज अपने मन मुताबिक लव लाइफ का लुत्फ लेने का प्रयास करेंगे। संभव न होने पर चिढ़ जाएंगे। साथी कभी गुस्सा तो कभी मजाकिया रवैया रखेंगे। सिंगल को किसी का हस्तक्षेप अच्छा नहीं लगेगा, अपने तरीके से रहना पसंद करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज फैशन के प्रति सजगता दोनों में वाद-विवाद का कारण बनेगी। अन्य की लव लाइफ के प्रति कुछ ज्यादा ही रुची रहेगी।  सिंगल लिविंग रिलेशन में रहना आरंभ कर सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज काफी मूडी रहेंगे, साथी के लाख मनाने पर भी टस से मस नहीं होंगे। लव लाइफ में भी खिंचाव रहेगा। सिंगल क्रश के करीब जाने का प्रयास करेंगे लेकिन वो कोई भाव नहीं देंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज एक दूसरे को समझने के लिए समय की जरूरत होगी। तभी सुखद संबंधों का निर्वाह करने में सफल होंगे। सिंगल किसी करीबी की पर्सनालिटी से प्रभावित होंगे लेकिन वो प्यार के मामले में नादानी दिखाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपके प्रेम के चर्चे आसपास के लोगों के बीच काफी फेमस होंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट रहेगी। सिंगल किसी के आकर्षक व्यक्तित्व की तरफ चुंबक की तरह खिंचे चले जाएंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी से अपने टैलेंट की तारिफ और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त कर बहुत खुशी मिलेगी। सिंगल को मनचाही नेचर का पार्टनर मिलेगा। जिसके व्यवहार और व्यक्तित्व से वे इंप्रेस होंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज ऐसा महसूस करेंगे वक्त के साथ पार्टनर के व्यवहार में परिवर्तन आ रहा है। प्यार के मामले में कच्चे होते रिश्ते को संभालने की जरुरत है। किसी खास से मिलने पर सिंगल की प्यार को लेकर सोच बदल जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News