लव राशिफल 4 जून- तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज अपनी लाइफ में किसी तीसरे का दखल दोनों के रिश्ते में मनमुटाव पैदा कर सकता है। आपके लव अफेयर को परिवार के लिए स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल होगा। सिंगल को क्रश प्रपोज करेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज जिसे दिल ही दिल में अपना बनाने की सोच रहे थे, वे सामने से प्रपोज कर सकता है। लव लाइफ में खूब मौज-मस्ती भरी रहेगी। कप्लस को शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज निजी ज़िन्दगी की कई परतें साथी के सामने एक के बाद एक खुलती जाएंगी। जो इच्छाएं दबी हुई थी, वो खुलकर साथी के सामने आएंगी। सिंगल इमोशन्स में बहकर घरवालों को शादी के लिए हां कर सकते हैं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। रोमांस की गर्माहट बरकरार रहेगी। सिंगल को लव पार्टनर मिलेगा, भविष्य में बात शादी तक भी पहुंच सकती हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज एक्स को देखकर भावुक होंगे लेकिन वर्तमान साथी का इमोशनल सपोर्ट दुख से बाहर निकलने में मदद करेगा। लव लाइफ में नीरसता रहेगी। सिंगल तनाव से बाहर निकल कर नए साथी की तलाश करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी तीसरे को लेकर दोनों में वाद-विवाद होने की संभावना है। कान के कच्चे होने से बचें। सिंगल मनचाहे साथी को प्रपोज कर सकते हैं, अच्छे योग हैं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी का रहस्यमयी चरित्र आपके सामने खुल सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले हर पहलू पर गौर करें। सिंगल अपने व्यक्तित्व पर थोड़ा ध्यान दें, तभी दूसरों को आकर्षित कर पाने में सफल होंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज बहुत सारी दिक्कतों के बावजूद सिंगल अपने प्यार को प्राप्त कर लेंगे। अन्य की लव लाइफ में प्यार भरी मदहोशियां छाई रहेंगी। इश्क और मोहब्बत में दिन और रात व्यतीत होंगे। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन थोड़ा अच्छा, थोड़ा बुरा रह सकता है। साथी से बेपनाह प्यार मिलेगा लेकिन लव लाइफ में ठंडापन बना रहेगा। सिंगल का अपने से अधिक उम्र के व्यक्ति पर दिल आएगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी को खुश करने के लिए मॉडर्न सोसाइटी की नकल करेंगे। इस चक्कर में आप अपनी वास्तविकता खो देंगे, वक्त रहते संभल जाएं। सिंगल को किसी से सच्चा प्यार होगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) साथी से अपनी पुरानी लव लाइफ को छुपा कर रखना भारी पड़ सकता है। संबंधों में खिंचाव की स्थिती बनी रहेगी। सिंगल नए रिश्ते में बंधने से पहले अपने जीवन से जुड़ी हर बात साथी के साथ शेयर करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी की कुछ अनकही बातें आपको भीतर तक चोट पहुंचा सकती हैं। संयम से काम लें। सिंगल के जीवन में प्रेम दस्तक तो देगा लेकिन किसी वजह से मुकम्मल न हो सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News