लव राशिफल 21 नवंबर- वादा रहा सनम होंगे जुदा न हम

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी बहुत रोमांटिक रहेंगे।  तन मन में प्यार और रोमांस की ललक रहेगी। मैजिकल नाइट का लुत्फ उठाएंगे। सिंगल रिश्तों के मकड़जाल में फंसे रहेंगे।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपकी नादानियां रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं। अपने अंदर छुपे रोमांस को जगाने के लिए खास यत्न करेंगे। सिंगल का दिल किसी को देखकर ज़ोरों से धड़कने लगेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी से चल रहा मनमुटाव खत्म होगा, दूरियां नजदीकियां बन जाएंगी। इश्क और रोमांस का आनंद लेंगे। सिंगल की लाइफ में प्यार की फुवार फ़ैलेगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  आज एक्स को लेकर पुरानी यादें दर्द देंगी, मन थोड़ा उदास रहेगा। सिंगल की दोस्ती संबंधों में बदल सकती है। जोश में होश खोने की भूल न करें, खुद पर संयम रखें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज रोमांस को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर देखे गए टिप्स को फॉलो करेंगे। साथी से मिला सरप्राइज आपके रिश्ते को नई खुशियां प्रदान करेगा। सिंगल का मन मचलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज छोटी-छोटी सी कुछ बातें आपके और साथी के बीच मनमुटाव पैदा कर सकती हैं। अपने स्वाभिमान को अभिमान में बदलने से रोकने की जरूरत है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज मनचाहा लव प्रपोजल मिलने से खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा। अपने लाइफस्टाइल को चेंज करने की सोच सकते हैं।  विपरीतलिंगी दोस्ती से सावधान रहें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के प्रेम में डूबने का मन करेगा। उनकी हर अदा पर प्यार आएगा। सिंगल के लिए रिश्ते तो आएंगे लेकिन कहीं भी बात बनने में समय लगेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी से सरप्राइज मिलेगा। जिसे पाकर खुशी का अनुभव होगा। इंटिमेसी को लेकर ठंडापन रहेगा लेकिन एंजॉय करेंगे। सिंगल सपनों की दुनियां में खोए रहेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) अविवाहित व्यक्तियों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकता है। मैरिड कपल्स के घर किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। लव लाइफ के भरपूर लुत्फ लेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज खुल कर साथी के साथ एकांत में प्यार भरे पलों को जीएंगे। लव लाइफ चरम सुख प्रदान करेगी। सिंगल नए अनुभव के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज डेट पर जाएंगे। रोमांस का तड़का साथी के सिर चढ़कर बोलेगा। दिन और रात खुशनुमा रहेंगे। सिंगल का लव अफेयर आरंभ हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News