लव राशिफल 2 अक्टूबर- दिल गलती कर बैठा है...

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 08:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ में आपकी परफॉर्मेंस देखकर साथी दंग रह जाएंगे। आपका जोशीला अंदाज साथी को खूब भाएगा। सिंगल साहस जुटाकर अपने दिल की बात शेयर करेंगे।
उपाय- घर में पूजा-पाठ करें। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपका रोमांटिक मिजाज साथी और आपके बीच कोई गलतफहमी पैदा कर सकता है। रिलेशनशिप में ब्रेकअप की नौबत आ सकती है।  सिंगल खुद पर काबू रखें।
उपाय- ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ का सुख भोगना है तो अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें, जुबां मीठी रखें। सिंगल मनचाहे साथी को आकर्षित करने के लिए सुंदर दिखने का प्रयास करेंगे।
उपाय- गाय को भोजन करवाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। सोच-समझ कर विकल्प का चुनाव करें। सिंगल को प्रपोजल मिल सकता है।
उपाय- कौवे को भोजन करवाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्यार का इजहार करने के लिए दिन उत्तम है। सिंगल के जोरदार प्रेम प्रसंग का आरंभ होगा। लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा, भावुकता पर काबू रखें।
उपाय- कुत्ते को भोजन करवाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नोकझोंक के बीच आपका प्यार गहरा होगा। सिंगल की लव स्टोरी का आरंभ होगा लेकिन शादी तक पहुंचने में वक्त लगेगा।
उपाय- हरि नाम संकीर्तन करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस राशि के जातक आज दैहिक आकर्षण से परिपूर्ण रह सकते हैं। उनका प्रेम निखरेगा। प्रेमी को नाराज मत होने दें अन्यथा दूरी लंबी हो सकती है। सिंगल को लव लाइफ में सफलता मिलेगी।
उपाय- तुलसी माता पर दीपदान करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ बेहद रोमांचक रहने वाली है। साथी का सहयोग दिल की हर तमन्ना पूरी करेगा। सिंगल को कोई सरप्राइज मिल सकता है।
उपाय- फलों का दान करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) लव लाइफ को देखकर आपका उत्साह साथी का मूड बनाएगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जो कपल्स प्रपोज करने के लिए बेकरार थे, उन्हें सफलता मिलेगी।
उपाय- दूध का दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपका रोमांटिक अंदाज साथी के सिर चढ़कर बोलेगा, बेचैनी बढ़ेगी। लव लाइफ में चल रही सभी समस्याएं खत्म होंगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- श्रीहरि के मंदिर की तीन परिक्रमा करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) एक्स से मिलना होगा, भावुकता पर काबू रखें और व्यवहारिक बने रहने में ही भलाई है। सिंगल का तो आज ये हाल होगा लव के लिए कुछ भी करेगा।
उपाय- श्रीराधा कृष्ण के मंदिर में दर्शनों के लिए जाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ के मामले में दिन कुछ खट्टा-मीठा अनुभव देगा। सकारात्मक बनें, नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सिंगल को अकेले वक्त काटना कुछ कठिन लगेगा।
उपाय- पीपल पर दीपदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News