लव राशिफल 23 सितंबर- दिल चाहते हो या जान चाहते हो

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज सिंगल प्यार के रिश्ते में बंधेंगे। अतीत के बारे में एक-दूसरे से कुछ न छुपाएं तो बेहतर रहेगा। कपल्स के चारों तरफ प्यार ही प्यार होगा। सुखद लव लाइफ का आनंद लेंगे।
उपाय- ब्राह्मणों को केले का दान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज फोरप्ले को जमकर एंजॉय करेंगे। साथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल की लव लाइफ का आरंभ होगा लेकिन रिश्ता अधिक देर तक टिक नहीं पाएगा।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) सिंगल प्यार के रिश्ते में बंधेंगे और आने वाली जिंदगी को लेकर कई सपने सजाएंगे। कपल्स का रिश्ता प्यार के साथ आगे बढ़ेगा। लव लाइफ को लेकर डिस्कस करेंगे।
उपाय- ब्राह्मणों को खीर खिलाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) सिंगल के जीवन में प्यार की एंट्री होगी और वो रिलेशनशिप में बंध सकते हैं। पार्टनर संग अपनी प्यार भरी जिंदगी को जीने के लिए प्लानिंग करेंगे।
उपाय- ब्राह्मणों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात फिर से जीवन में हसीन मोड़ ला सकती है। लव लाइफ में बहुत सारी खुशियां मिलेंगी। मनचाहा साथी प्रपोज कर सकता है।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी की मीठी बोली और प्यार भरा अंदाज लव लाइफ में गर्माहट पैदा करेगा। सिंगल किसी को पसंद करेंगे लेकिन लाइफ पार्टनर बनाने से पहले कुछ खास बातों पर ध्यान देंगे।
उपाय- कौए को रोटी खिलाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज कुछ कपल्स अपने प्यार भरे रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने का विचार करेंगे। लव लाइफ का सुख प्राप्त करने के लिए अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लेकर आएंगे।  
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज किसी अजनबी चेहरे पर दिल आ सकता है। इंटिमेसी को लेकर जितने एक्साइटिंग रहेंगे उतना लुत्फ नहीं ले पाएंगे। सिंगल का दर्द घरवाले समझेंगे।
उपाय- जरूरतमंदों का भोजन करवाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज सिंगल किसी को अपना लाइफ पार्टनर बनाने का फैसला घरवालों से परामर्श के बाद ही करेंगे तो बेहतर होगा। साथी का स्टाइलिश कपड़े पहनने का ड्रेसिंग सेंस आकर्षित करेगा।
उपाय- चिड़ियां को रोटी खिलाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर किसी बात पर गुस्सा हो सकते हैं। लड़ाई या झगड़े की बजाय विनम्रता से काम लेंगे तो बिगड़ी बात भी बन जाएगी। सिंगल कि लव लाइफ की शुरुआत होने के योग हैं।
उपाय- ब्राह्मणों को सफेद वस्त्रों का दान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज विवाहेतर संबंध का आरंभ हो सकता है। कहीं घुमने का प्रोग्राम बनेगा, एकांत में दिल की ढेरों बातें शेयर करेंगे। सिंगल रिलेशनशिप में आने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। 
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) सिंगल को जिंदगी का बड़ा फैसला करना होगा, मनचाहा प्यार दस्तक देगा। मैरिड कपल्स को दूर रहकर भी पास रहने का एहसास होगा। लव लाइफ मस्ती भरी रहेगी।
उपाय- चींटी को रोटी खिलाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News