लव राशिफल 26 जुलाई- दिल का क्या कसूर

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर में गजब का जोश रहेगा। वे सेक्सुअली जरुरत से अधिक एक्टिव रहेंगे। सिंगल को परफेक्ट पार्टनर मिलने के शुभ योग हैं, लव लाइफ का आरंभ होगा।
उपाय- भगवान शिव की आरती करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर स्पेशल फील करवाएंगे, लव लाइफ से थोड़ा हटकर कुछ अलग करने का मन होगा। सिंगल फन एक्टिविटी एन्जॉय करेंगे।
उपाय- शिव मंदिर जाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ मधुर और मज़बूत रहेगी। एक-दूसरे के प्रति समर्पित और संतुष्ट रहेंगे। सिंगल का अपने रिश्ते की बात को लेकर किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जो अपने रिश्ते से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। अन्य की लव लाइफ सामान्य रहेगी। सिंगल को साथी मिलने में परेशानी आएगी।
उपाय- शिवलिंग पर पान चढ़ाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन बहुत खुशनुमा रहने वाला है। हर मोर्चे पर सफलता प्राप्त होगी। अपने रिश्ते को पॉज़िटिव बनाने के लिए दोनों तरफ से प्रयास होंगे। सिंगल की सोच सकारात्मक रहेगी।
उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को मज़बूत व संतुष्ट रखने के लिए खास एफर्ट्स करने पड़ेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। सिंगल की लाइफ में रोमांचक मोड़ आएगा।
उपाय- शिव स्त्रोत का पाठ करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज नकारात्मक माहौल में रहना पड़ सकता है लेकिन साथी का प्यार मरहम का काम करेगा। सिंगल का रिश्ता सकारात्मक दिशा में जाएगा।
उपाय- सफेद वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में थोड़ा संभलकर रहें। सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज़ होने का खतरा है। ग़ुस्से और नेगेटिव बिहेवियर से दूर रहें। सिंगल को सकारात्मक सोच अपनानी होगी।
उपाय- सफेद चंदन लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज बढ़ती उम्र के साथ दबी तमन्नाएं बाहर आने लगेंगी। अन्य अपनी अपनी लव लाइफ को पहले से ज़्यादा एन्जॉय करेंगे। सिंगल की किसी के साथ बॉन्डिंग गहरी होगी।
उपाय- शिव मंदिर जाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने में ही भलाई है तभी बिगड़ते रिश्ते मज़बूत बनेंगे। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल की किसी के साथ गहरी बॉन्डिंग हो सकती है।
उपाय- खीर का दान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपको समझना होगा की हैप्पी लव लाइफ के लिए एक्टिव सेक्स बेहद ज़रूरी है। सिंगल को विदेश से मनचाहा रिश्ता आएगा लेकिन असमंजस्य की स्थिती रहेगी।
उपाय- शिव चालीसा पढ़ें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज समय का अभाव आप दोनों के रिश्ते में दूरियां लेकर आ रहा है। दोनों मिलकर समस्या का हल निकालेंगे। सिंगल हमसफ़र की तलाश में रहेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News