लव राशिफल 17 मई- दिल दिवाना कहता है प्यार कर...

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 10:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज किसी करीबी व्यक्ति के दखल देने से सिंगल की लव लाइफ स्ट्राट होते-होते रह जाएगी। अन्य की लव लाइफ भी नीरस रहने के आसार हैं।
उपाय- शिव मंदिर में दीपदान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अपनी लव लाइफ में प्यार के रंग भरने के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। जिससे साथी बहुत प्रसन्न होंगे। सिंगल को मनचाहा साथी प्रपोज कर सकता है। 
उपाय- शिव स्त्रोत का पाठ करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी की छोटी सी बात बुरी लग सकती है। जिससे खिन्नता बना रहेगी। सिंगल किसी के साथ डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन बहुत सारे् खुशियों के पैगाम लेकर आया है। सिंगल की शादी की बात पक्की हो सकती है। मैरिड को गुड न्यूज मिलेगी। अन्य को मौज करेंगे।
उपाय- सफेद चंदन मस्तक पर लगाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज कहीं घुमने का प्रोग्राम बन सकता है। लव लाइफ मजेदार रहेगी। सिंगल के दिल में कोई अपनी खास जगह बना सकता है।
उपाय- शिव मंदिर में धूप जलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोई आपके साथ टाइम पास कर सकता है। जिससे आपका भी मनोरंजन होगा।
उपाय- शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात होगी। जो लाइफ में लिए गए कड़वे अनुभव की याद ताजा करेगी। सिंगल कि शादी की बात चल सकती है।
उपाय- गरीब व्यक्ति को खाना खिलाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज अतीत की बुरी यादें, दर्द देंगी। साथी का प्यार मलहम का काम करेगा। अन्य की लव लाइफ आनंददायक रहेगी।
उपाय- प्यासे को पानी पिलाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज कोई तीसरा आपकी लव लाइफ में दरार डालने का प्रयास कर सकता है। अपने प्यार पर भरोसा रखें और कान के कच्चे न बनें।
उपाय- रसदान फलों का दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन सिंगल के लिए बहुत खुशनुमा रहने वाला है। मनचाहा साथी लाइफ में प्रवेश करेगा। अन्य की लव लाइफ रुटिन से थोड़ा हटकर रहेगी।

उपाय- कोई भी सफेद मिष्ठान शिवलिंग पर अर्पित करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज की शाम बहुत मस्तानी रहने वाली है। साथी के द्वारा मिला सरप्राइज आपकी लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में हसीन मोड़ आने वाला है। जो अभी तक आपके ख्वाबों में था, वो हकीकत में बदलने वाला है।
उपाय- भूखे को खाना खिलाएं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News