लव राशिफल 5 मार्च- मेरा दिल है कितना बेताब...

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 01:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर किसी अजनबी को अपना दिल दे बैठेंगे और उससे रिश्ता बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे। तन और मन से जुड़ी हर हसरत पूरी होगी। कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहेगी।
उपाय- दो रंग वाले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज बेताबियों का आलम रहेगा। कोई प्यारा चेहरा दिल के भीतर तक अपनी खास जगह बनाएगा। उसे पाने का हर संभव प्रयास करेंगे। अन्य की लव लाइफ में बहुत सारी खुशियां आएंगी, जो रिश्ते को पहले से भी अधिक मजबूत करेंगी।
उपाय- बाबा काल भैरव के मंदिर जाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात होगी। दोनों अच्छे दोस्तों की तरह मिलेंगे। एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर अपनी-अपनी राहों की ओर चल पड़ेंगे। लव लाइफ को लेकर जोश बना रहेगा। मनचाहा लुत्फ उठाएंगे। सिंगल की शादी की बात चल सकती है। 
उपाय- बाबा काल भैरव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज दोपहर में साथी के साथ कहासुनी हो सकती है। दोनों अपनी-अपनी बात मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इससे रिश्ते में खींचातानी बढ़ेगी। शाम के बाद सब नार्मल होने के चांसेस हैं। लव लाइफ को लेकर उदासीनती रहेगी।
उपाय- बाबा काल भैरव को जलेबी का भोग लगाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज विदेश से किसी मित्र के आने से लव लाइफ प्रभावित होगी। उसकी बातों से तन और मन भटकने लगेगा। खुद पर नियंत्रण रखें अन्यथा अपने हाथों से सुखी जीवन में आग लगा लेंगे। धैर्य और संयम बनाकर रखें।
उपाय- बाबा काल भैरव को नींबू चढ़ाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  सिंगल को मनचाहा साथी मिलेगा, जिससे उनका दिन मधुर रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। लव लाइफ को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए किसी विशेज्ञ से सलाह लेंगे।
उपाय- काले कुत्ते को उड़द के पकौड़े खिलाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। दोनों मिलकर खूब एंजॉय करेंगे। पुरानी बातें और यादें खुशी देंगी। लव लाइफ सुखद रहेगी। कोई गुड न्यूज मिलेगी, जिससे भविष्य में बड़ा बदलाव आएगा।
उपाय- सरसों के तेल में बनी चीज़ें गरीबों में बांटें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के लिए काफी कठिन रहने वाला है। गुप्त रोग होने की संभावना है। जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। घर पर प्रेम विवाह की बात कर सकते हैं, समय शुभ है। सिंगल विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं।
उपाय- काल भैरव मंदिर में दही भल्ले चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में किसी तीसरे का दखल समस्याएं पैदा कर सकता है। अपनी परेशानियां खुद सुलझाएं तो बेहतर रहेगा अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। सिंगल घर पर शादी की बात या साथी को प्रपोज कर सकते हैं, दिन शुभ है। 
उपाय- भैरव मंदिर में गुगल जलाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज वर्क प्लेस की किसी टेंशन के कारण मन उदास रहेगा। साथी का प्यार और सहयोग मिलेगा लेकिन लव लाइफ को लेकर ठंडापन बना रहेगा। सिंगल की लाइफ में कुछ समय के लिए कोई आ सकता है।
उपाय- कुत्ते को गुड़ खिलाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज किसी मित्र या रिश्तेदार को लेकर साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। गलतफहमियां और अनबन होने पर भी एक दूसरे के प्रति आपका लगाव कम नहीं होगा। सिंगल के लिए दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
उपाय- गरीबों में चने-चिरौंजी बांटें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज किसी पुराने संबंध को लेकर चर्चाओं में बने रहेंगे। लोगों की बातों को नज़र अंदाज करने में ही भलाई है। वर्तमान रिलेशन में ईमानदारी बनाए रखें। साथी के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे, जिससे सुकून मिलेगा।
उपाय- भैरव मंदिर में गुलाब और चंदन की अगरबत्ती जलाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News