लव राशिफल 28 फरवरी- दिल दिवाना न जाने कब खो गया

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। रोमांटिक लाइफ से जुड़ी हर ख्वाहिश पूरी होगी, कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहेगी। सुकून और आनंद की प्राप्ति होगी सिंग्लस के दिल में कोई अपनी जगह बनाने में कामयाब होगा।
उपाय- गाय के घी का दीपक लगाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अधिकांश समय आपके बीच एक्स को लेकर तनाव बना रहेगा। अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। साथी का भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। लव लाइफ मिलाजुला परिणाम देने वाली रहेगी।
उपाय- घर के मुख्यद्वार पर मोरपंखी का पौधा लगाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज अधिकांश दिन तनाव रहेगा। साथी के साथ कड़वाहट बनी रहेगी। शाम को मिली किसी बड़ी खुशी से माहौल में परिवर्तन आएगा। दोनों अपना-अपना गुस्सा भुल कर खास पलों का आनंद लेंगे और खूब मस्ती करेंगे।
उपाय- केसर का तिलक करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपको कड़े संघर्ष के बाद बड़ी सफलता मिल सकती है। इन खास पलों को साथी और अपनों के साथ मिलकर एंजॉय करेंगे। लव लाइफ के सुखों में वृद्धि होगी। सिंग्लस के रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है।
उपाय- तुलसी की 11 परिक्रमा करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आप दोनों एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। दुनिया से बेखबर होकर किसी छोटी यात्रा पर जाएंगे और एकांत के पलों का भरपूर आनंद लेंगे। लव लाइफ को लेकर जो मंशाएं दिल में दबी थी, वो पूरी करने का मौका मिलेगा।
उपाय- घर के ईशान कोण में दीपक लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिस्थितियां चाहे जैसी भी बनें, अपनी वाणी और क्रोघ पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें अन्यथा दोनों को मानसिक रूप से कष्ट होगा। शाम के बाद का समय कुछ ठीक रहेगा।
उपाय- बहते पानी में बड़ का पत्ता फेंके।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। जहां किसी तीसरे की वजह से संभव है कुछ तनाव हो जाए। घबराएं नहीं जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। सिंग्लस आंख बंद करके किसी अनजान पर भरोसा न करें।
उपाय- घर के मंदिर में दीया जलाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। साथी और आपके बीच प्यार मोहब्बत के इलावा किसी तीसरे के लिए कोई जगह नहीं होगी। दोनों एक-दूसरे में खोएं रहेंगे। सिंग्लस को सोशल मीडिया पर अपना साथी मिल सकता है। 
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन बोरियत भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर अनबन होती रहेगी। जिससे वातावरण बिगड़ सकता है। बचपना छोड़ कर थोड़ा मैच्योर बनें। समय रहते चीजों को नहीं संभाला तो लव लाइफ में दरार आ सकती है।
उपाय- गुड़ और उससे बनी वस्तुओं का दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। साथी और आपके बीच चल रहा मनमुटाव कम होगा। लव लाइफ में चल रही दूरियां नजदीकियों में बदलेंगी। कुंवारों की शादी की बात चल सकती है।
उपाय- सिन्दूर का तिलक करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज मित्रों-रिश्तदारों को लेकर दोनों के मध्य कुछ चीजें बिगड़ सकती हैं। शाम के अंत तक परिस्थितियों में सुधार आने की संभावना है।  लव लाइफ ठंडी रहेगी। सिंग्लस के रिश्ते को लेकर घर में बवाल हो सकता है। 
उपाय- गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज दिन की शुरुआत कुछ धीमी रहेगी। इस दौरान कुछ मतभेद गहरे हो सकते हैं लेकिन इससे पहले मनभेद हों। जल्दी ही एक-दूसरे से खुलकर बात करके समस्याएं दूर करेंगे। सिंग्लस के रिश्ते को मंजूरी मिलने में समस्याएं आएंगी।
उपाय-  गरीबों को दान दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News