लव राशिफल 18 फरवरी- आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं...

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक्स से मिलना होगा। पुरानी बातें भुलकर अच्छे दोस्त बन सकते हैं।  सारा दिन खुशनुमा रहेगा। प्यार करने वालों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है। लव लाइफ मस्त रहेगी।
उपाय- भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज संभव है किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो। जो भविष्य में आपके जीवन का अहम हिस्सा बन जाएगा। साथी के साथ कहीं एकांत में पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सरप्राइज भी मिल सकता है।
उपाय- हल्दी की गांठ केले के पेड़ पर चढ़ाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। प्यार और रोमांस   में वृद्धि होगी। लव लाइफ को खूब एंजॉय करेंगे। सिंग्लस को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अच्छे से विचार करने के बाद उसे स्वीकार करें।
उपाय- केसर की पुड़िया पीले रंग के कपड़े या कागज में बांंध कर अपने पास रखें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ में चल रही कड़वाहट दूर होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपसी समझ में वृद्धि होगी, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं। साथी आपके लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे।
उपाय- घर में पीले सूरजमुखी का पौधा लगाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ निरसता रहेगी। साथी का मूड उखड़ा रहेगा, आप महसूस करेंगे कि वे आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। अपनी ओर से उन्हें खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे।
उपाय- बृहस्पति यंत्र धारण करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन मिलेजुले परिणाम लेकर आया है। सुबह तो नार्मल तरीके से व्यतित होगी लेकिन दोपहर के बाद कुछ बढ़िया प्लान बन सकता है। लव लाइफ में चल रही दूरियां समाप्त होंगी।
उपाय- किसी धार्मिक स्थल पर सेवा करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज पार्टनर कुछ ऐसा प्यार भरा सरप्राइज जे सकते हैं, जो आपको ताउम्र याद रहेगा। मनपसंद जगह पर सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं। साथी बहुत ही रोमांटिक रहने वाले हैं। रिश्ता मजबूत होगा और प्रेम में भी वृद्धि होगी।
उपाय- केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक लगाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में प्यार की बहार छाई रहेगी। सारा दिन साथी के आगोश में व्यतित होगा। एक-दूसरे के साथ दिल की बातें सांझा करेंगे। संभव है भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना भी बनेगी।
उपाय- ब्राह्मणों को दही चावल खिलाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर दोनों सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। लव लाइफ में वे खुद से ज्यादा आपकी खुशी और इच्छाओं को अहमियत देंगे।
उपाय- पीले रंग की मिठाईयां गरीबों में बांटें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। पार्टनर के साथ छोटी सी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। उनका प्यार और साथ आपको खास होने का एहसास करवाएगा। कोई कीमती तोहफा भी मिलने के आसार हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) जो लव लाइफ को लेकर सीरियस नहीं हैं, उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से कमजोर होंगे। अनबन से बचने के लिए खुलकर एक-दूसरे से बात करें, राहत का अनुभव होगा।
उपाय- पीली वस्तुओं का दान करें।  

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ में अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आप साथी के रोमांटिक अंदाज के कायल हो जाएंगे। उन्हें खुश करने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। पार्टनर के सच्चा प्रेम का एहसास होगा।
उपाय- बेसन के लड्डूओं का दान करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News