लव राशिफल 23 जनवरी- अज़ीज़ इतना ही रखो कि दिल संभल जाए

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 12:23 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ उत्साहवर्धक रहेगी। दोनों खूब मौज-मस्ती करेंगे। कोई प्यार भरी सूचना प्राप्त होगी। जो दोनों को बहुत सारी खुशियां देगी। घूमने-फिरने जाएंगे।
उपाय- किसी भी गरीब व्यक्ति को दान दें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज एक्स से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बनाए रखें, कमजोर न पड़ें। दिल की बात दिल में दबा लेंगे तो बेहरर रहेगा। अन्य की लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बरकरार रहेगी।
उपाय- काली दाल का दान करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। विवेक से काम लेंगे तो अपनी गलती का एहसास होगा। रोमांस की मदद से पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
उपाय- हनुमान जी की प्रतिमा के सामने तेल का दीपक जलाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। फिजिकल विकनेस की वजह से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी रहेगी।
उपाय- काली वस्तुएं दान करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ का मनचाहा आनंद प्राप्त होगा। साथी रोमांस के नए-नए तरीके अपनाएंगे। जो दोनों को एक-दूसरे के करीब लाएंगे। सिंग्लस को किसी से सच्चा प्यार होने की संभावना है।
उपाय- शनि देव को तेल चढ़ाएं। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज के दिन की शुभता को बरकरार रखना चाहते हैं तो अपनी जुबान और व्यवहार को नियंत्रण में रखें। इगो को अपने रिश्ते में जहर न घोलने दें। लव लाइफ ठंडी रहेगी।
उपाय- मछलियों को दाना डालें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव और रोमांस के लिए आज का दिन बहुत सारी उमंगे लेकर आया है। साथी का लविंग और केयरिंग बर्ताव हर इच्छा पूरी करेगा। रिश्ता मजबूत बनाना है तो उन्हें खुश करने का कोई मौका न चूकें।
उपाय- शनि देव और हनुमान जी की पूजा करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के रोमांटिक जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों से पर्दा उठेगा, जिससे अभी तक आप अंजान थे। उनकी लव लाइफ के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त होगी।
उपाय- ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में नाजुक दौर से गुजरना होगा। अपने रिश्ते को अधिक समृद्ध बनाने के लिए कुछ खास सुझाव और सावधानियां बरतेंगे तो अनुकूलता बनी रहेगी।
उपाय- सरसों का तेल शनि मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) लव और रोमांस को कैसे बेहतर बनाना है इसकी जानकारी के लिए आज किसी स्पैश्लिस्ट से मिलेंगे। उसके बाद अपनी लव लाइफ के बारे में कोई निष्कर्ष निकालेंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे दोनों हाथों से स्पर्श करके मस्तक पर लगाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज अपनी लव लाइफ को लेकर बेकरार रहेंगे। दिल और मन में आनी वाली हर इच्छा को पूरी करने का चांस मिलेगा। जो रिश्ते में सकारात्मकता और खुशियां लाएगा।
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज खुली आंखों से अपने प्यार भरे सपने सच होते देखेंगे। जो बातें बरसों से दिल में थी, साथी उन्हें पूरी करेंगे। भावनाओं के प्रवाह में बहकर अपना दिल हल्का करेंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ की 3, 5 या 7 परिक्रमा करें। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News