लव राशिफल 22 जनवरी- इश्क़ कीजिए फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 06:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ किसी छोटी लेकिन रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। उपहार मिलने के भी योग हैं। लव लाइफ में जोश बना रहेगा, खूब एंजॉय करने वाले हैं।
उपाय-  शुक्र स्तोत्र का पाठ करें।
 
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर के सहयोग से लव लाइफ में कुछ मनचाहा ट्राई करेंगे, जिसका लाभ नहीं मिलेगा लेकिन दोनों का खूब मनोरंजन करेगा। दिन और रात खुशहाल रहेंगे।
उपाय- इत्र का प्रयोग करें।
 
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा, भविष्य को लेकर कोई नई योजना बनेगी। साथी से कीमती वस्तु तोहफे के रुप में मिल सकती है।
उपाय- श्वेत वस्त्र धारण करें।
 
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज लव लाइफ का आनंद अधूरा रहेगा, कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। किसी भी तरह की बहस में न पड़ें। चिकित्सक से सलाह लें।
उपाय- भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाएं।
 
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। लव लाइफ सुखमय व्यतीत होगी, जल्दबाजी न करें। साथी के साथ मनपसंद भोजन या ड्राइव का आनंद प्राप्त होगा। पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- सफेद चीजों का दान जरूरतमंदों को करें।
 
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी कठिन काम में फंस सकते हैं। उससे ऊबरने के लिए पार्टनर का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में कामुकता बनी रहेगी। जो कुछ पल के लिए परेशानी खत्म कर देगी।
उपाय- कंजकों को खीर खिलाएं।
 
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लव लाइफ में चल रही समस्या का हल निकलेगा। प्यार भरे समय का लाभ लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सारा दिन सुखमय व्यतीत होगा।
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
 
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ में कुछ नया करने की प्रेरणा प्राप्त होगी, प्रयास सफल रहेंगे। जिससे सुखमय समय व्यतीत होगा। बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- आटे में पिसी शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाएं।
 
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।  जो चिंता तथा तनाव का कारण बनेगा। पार्टनर से सहयोग की आशा न करें तो बेहतर है।
उपाय- किसी गरीब को दूध पिलाएं।
 
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लव लाइफ से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, परेशानी बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
उपाय- सफेद चीजों का सेवन करें।
 
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ सुखमय व्यतीत होगी लेकिन दुष्टजनों से सावधान रहें। वे आपके रिश्ते में दरार पैदा करने का काम कर सकते हैं। कही-सुनी बात पर विश्वास न करें।
उपाय-  सफेद गाय को चारा खिलाएं।
 
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लव लाइफ में शारीरिक हानि के योग हैं, सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। जोखिम उठाने से बचें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
उपाय- माता लक्ष्मी के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News