लव राशिफल 18 जनवरी- आज फिर तुम पर प्यार आया है...

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 12:29 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज दिन भर बिजी रहेंगे लेकिन शाम ढलने के साथ ही डेट नाइट पर जाएंगे, रोमांस का तड़का लगेगा। जो मूड और रिश्ते को रिफ्रेश कर देगा।
उपाय- लाल रंग के कपड़े पहनें।

वृष- आज छोटी सी बात का बतंगड़ बन जाएगा। अपने दिमाग का मंथन करने की बजाय ठंडे दिमाग से अपनी भावनाएं शेयर करें। लव लाइफ ठंडी रहेगी।
उपाय-  शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

मिथुन- आज अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव करेंगे तो लव लाइफ रोमांटिक बनेगी। फिर देखें साथी कैसे आपके आगे-पीछे मंडराएंगे। मनचाहे स्थान पर घुमने का प्लान बनेगा।
उपाय- महाकाल की आरती करें।

कर्क- आज लव लाइफ में साथी रोज़मर्रा की आदत से हटकर कुछ नया करेंगे।   आपका प्यार भरा कॉम्प्लिमेंट उनके उत्साह को बढ़ाएगा। दिन खुशियों भरा रहेगा।
उपाय- कंठ पर चंदन का टिका लगाएं।

सिंह- आज साथी लव लाइफ में एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए आपकी फीलिंग्स को थोड़ा नॉटी टच देंगे। बेहतर भविष्य के लिए फ्यूचर प्लानिंग करेंगे।
उपाय- सफ़ेद गाय को हरा चारा खिलाएं।

कन्या- आज साथी के साथ कहीं घुमने की प्लानिंग बनेगी लेकिन किसी कारणवश प्रोग्राम को स्थगित करना पड़ेगा। लव लाइफ में भी उदासी रहेगी।
उपाय-
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

तुला- आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतित होगा लेकिन साथी और आपके बीच कम्युनिकेशन गेप बना रहेगा। लव लाइफ के सुख से भी वंचित रहेंगे।
उपाय- बाल गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाएं।

वृश्चिक- आज आपकी राशि पर प्यार के देवता कुछ खास ही मेहरबान रहने वाले हैं। जो सिंगल है उनको उनका प्यार या जीवनसाखी मिलेगा। अन्य की लव लाइफ में मदहोशियां छाई रहेंगी।
उपाय- शिव मंदिर में दीपक लगाएं।

धनु- आज एकस्ट्रा मैरिटियल अफेयर्स की शुरुआत हो सकती है। जो तन और मन को सुख देंगे। अन्य की लव लाइफ में प्यार का नशा बरकरार रहेगा।
उपाय- शिव मंदिर में डमरु बजाएं।

मकर- आज साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। जहां दोनों खूब मौज-मस्ती करेंगे। कोई सरप्राइज मिलने के भी योग हैं, जो खुशियों को बढ़ाएंगे।
उपाय- सूर्यास्त के समय गरीबों को दान करें।

कुंभ- आज बेटर लव लाइफ़ के लिए किसी डॉक्टर से सलाह लेने का मन होगा लेकिन असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। मूड चेंज के लिए डिनर या शापिंग पर जाएंगे।
उपाय- गेरुए रंग के वस्त्र धारण करें।

मीन- आज प्यार की बहारे आपकी लव लाइफ में दस्तक दोने को तैयार खड़ी हैं।  खुशियों को समेटना चाहते हैं तो अपने अहं को छोड़ दें। ठंडे दिमाग से काम लें।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण को धनिए का बना हुआ चूरमा भोग लगाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News