लव राशिफल 13 जनवरी- इनकार और इकरार की कशमकश में प्यार का जलवा करेगा बेकरार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 12:05 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- लव लाइफ बहुत धमाकेदार रहने वाली है। रोमांस के सितारे खूब साथ देंगे। आज अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों में प्यार के इंद्रधनुषी रंग भरेंगे।
उपाय- मीठे चावल खाएं भी और खिलाएं भी।

वृष- आज दिन की शुरुआत तो सामान्य रहेगी लेकिन शाम ढलते-ढलते रोमांस के सितारे चमकेंगे। रिश्ते में पहले से भी अधिक नजदीकियां आएंगी।
उपाय- ब्राह्मण को दक्षिणा दें।

मिथुन- आज लव लाइफ में दिल टूटने की नौबत आ सकती है। संभल कर रहें। पार्टनर से मतभेद होने की संभावना है लेकिन मनभेद नहीं।
उपाय- पीपल के पेड़ पर गंगाजल चढ़ाएंं।

कर्क- आज दोस्तों या परिवार के कारण रिश्ते में तनाव आ सकता है लेकिन बावजूद इसके दोनों में प्रेम और विश्वसनीयता बरकरार रहेगी।
उपाय- तिल और गुड़ की बनी रेवड़ी दान करें।

सिंह- आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। साथी ज्यादा ध्यान नहीं देंगे, जिससे दोनों में खटास आ सकती है। प्रपोज करने के लिए दिन अशुभ है।
उपाय- मूंगफली दान करें।

कन्या- आज कोई खुशखबरी मिलेगी। साथी के साथ उपहारों का लेन-देन होगा। सारा दिन रोमांस के सितारे खुशनुमा रहेंगे।
उपाय- भूखे लोगों को भोजन करवाएं।

तुला- आज लव लाइफ में थोड़ी परेशानी बनी रहेगी। साथी की सेहत संबंधों में समस्या उत्पन्न करेगी। रिश्ते को बेहतर बनाना या न बनाना आपके हाथ में है।
उपाय- कौए को भोजन करवाएं।

वृश्चिक- आज लव लाइफ के लिए दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। नाराज साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- चीनी या चावल किसी गरीब को दें।

धनु- आज आपके रोमांस के सितारे बहुत बुलंद हैं। साथी से मनचाहा प्यार और साथ मिलेगा। अपने पंसदीदा स्थान पर घूमने-फिरने जाएंगे।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मकर- आज रिश्ते में थोड़ा तनाव बना रहेगा। परिस्थितियों में इच्छा अनुसार बदलाव न आने से समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर समय का इंतजार करें।
उपाय- गाय के घी का दीपक जलाएं।

कुंभ- लव लाइफ के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मन की बातें साथी से जाहिर करेंगे। रोमांस करने का अवसर मिलेगा, रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा।
उपाय- 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें।

मीन- आज लव लाइफ में सामंजस्य बिठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई गुप्त रोग होने की आशंका है। सावधानी बरतें।
उपाय- तुलसी की परिक्रमा करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News