लव राशिफल 1 नवंबर- मिले हम इस तरह की दौड़ जाएं नस-नस में बिजलियां

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 08:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी के मदहोश करने वाले रंग और रूप का दीदार करने का मौका मिलेगा। उनके एक्शन और प्यार भरे शब्द क्रेज़ी कर देंगे। रोमांटिक लाइफ में एक्साइटमेंट बनी रहेगी।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

वृष- लंबे समय से जो मन की दूरियां चल रही थी, आज वो सारा दिन यहां तक की हर पल साथ रहने से काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी। उनके करीब आने से लाइफ में चल रही नीरसता भी खत्म होगी।
उपाय- सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन- आज लव लाइफ को रंगीन बनाने के लिए साथी बहुत सारे फंडे अपनाएंगे लेकिन कामयाब नहीं हो पाएंगे। दिन और रात कशमकश में व्यतित होंगे। दोनों का एक-दूसरे के प्रति खिंचाव बना रहेगा।
उपाय- माखन मिश्री का भोग लगाएं।

कर्क- आज किसी कारणवश साथी से दूरी बनी रह सकती है। उनके संग बिताए उन खास लम्हों की प्यार भरी यादों के साथ दिन और रात व्यतित होंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट पर टाइम पास कर सकते हैं।
उपाय- श्रीराधाकृष्ण के मंदिर जाएं।

सिंह- आज मोहब्बत के एहसास आपको कुछ इस कदर सराबोर कर देंगे की मन में दबी हर इच्छा पूरी करने के लिए बेताब हो जाएंगे। किसी कारणवश हर इच्छा अधूरी ही रह जाएगी।
उपाय-  भगवान श्रीराधाकृष्ण की आराधना करें।

कन्या- आज आपकी लव लाइफ कुछ अजब-गजब मोड़ लेने वाली है। साथी को अपनी इच्छा अनुसार रोमांटिक बनाने की तमन्ना पूरी होगी। उनका लापरवाह व्यवहार आज कोई खास सरप्राइज देगा।
उपाय- भैरव देवता को मीठी रोटी का भोग लगाएं।

तुला- आज आपकी हरकतें और शरारतें उनको कंफ्यूज़ कर देंगी। बदले-बदले मिजाज उनको उत्तेजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दिन और रात लाजवाब रहेंगे।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज किसी से कहासुनी हो सकती है, जिससे मन उदास रहेगा। ऐसे में पार्टनर का सॉफ्ट टच मलहम का काम करेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र पहनें।

धनु- आज साथी के वाइल्ड एक्शन लव लाइफ में दरार लाने का काम करेंगे। जो प्यार भरे माहौल को तकरार में बदल देंगे। दोनों एक-दूसरे से नाराज रहेंगे। रात तक सभी शिकायतें खत्म होंगी।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का जाप करें।

मकर- साथी की नज़दीकियों की गर्माहट हलचल पैदा करेगी। उनके प्यार भरे साथ से हर पल खूबसूरत लगेगा। आज तो ख़ामोशियां भी गुनगुनाएगी। दिन और रात मस्त रहेंगे।
उपाय- नमक का सेवन न करें।

कुंभ- आज साथी से तन और मन को लेकर चल रही नाराजगी समाप्त होगी। दबे पड़े जज़्बात पिघलने लगेंगे। जो आपको मदहोश कर देंगे। पार्टनर भी आपके दीवाने बने रहेंगे।
उपाय-ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा मंत्र का जाप करें।

मीन- आज साथी को वक्त दे पाना संभव नहीं होगा। उनकी नाराजगी से बचने के लिए कोई बीच का रास्ता अपनाएं अन्यथा लव लाइफ में बवाल मच सकता है। फिर परिस्थितियां संभालना मुश्किल होगा।
उपाय- भैरव देवता के मंदिर जाएं।

PunjabKesari kundli

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News