लव राशिफल 30 अक्टूबर- तेरे प्यार के रंग में डूब जाने को दिल करता है

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 05:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी के साथ अच्छा समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। इस दौरान केवल यह सोचें कि इन खूबसूरत पलों को कैसे खुशनुमा बनाएं। भविष्य की चिंता न करें।
उपाय- लक्ष्मी जी की पूजा करें।

वृष- आज लव लाइफ में एक-दूसरे के साथ इगो प्रॉब्लम रहेगी। इरीटेशन और झगड़े बढ़ेंगे। शाम को किसी तीसरे के आने से स्थिती कुछ-कुछ सामान्य होगी।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मिथुन- आज वर्क लोड की वजह से एक-दूसरे से दूरी बनी रहेगी लेकिन शाम को फोन पर बहुत सारी प्यार भरी बातें करेंगे। पार्टनर के अच्छे आयडिया मनचाही सक्सेस दिलाएंगे।
उपाय-  महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।

कर्क- आज साथी दिन और रात को रोमांटिक बनाने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें करेंगे। वे हर वो काम करेंगे, जिससे आपको खुशी मिले। अपने रोमांस को जिंदा बनाए रखें।
उपाय- गणेश जी को नमस्कार करें।

सिंह- आज साथी के एनकरेज करने से खोया आत्मविश्वास फिर से लौटेगा। रोमांस से अधिक टच थेरैपी काम करेगी। जो रिश्ते में सकारात्मकता के साथ-साथ नजदीकियां भी लेकर आएगी।
उपाय- रात को खुले आसमान में रक्षा दीप जलाएं।

कन्या- आज आपके रिश्ते के कई पोल खुलने की संभावना है। दोनों अपनी गलती होते हुए भी उसे स्वीकार नहीं करेंगे और न ही अंह को छोड़ने के लिए तैयार होंगे।
उपाय- ॐ श्रीमते नमः मंत्र का जाप करें।

तुला- आज साथी आपकी वफादारी पर शक कर सकता है। जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से दुखी रहेंगे। उन्हें विश्वास दिलाने अथवा समझाने की बजाय वक्त पर सब छोड़ दें।
उपाय- ॐ चन्द्रमसे नमः मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक- आज पार्टनर अपनी अदाओं से प्यार भरी कसक पैदा करेंगे। रिश्ते में आकर्षण बनाए रखने के लिए डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। खूबसूरत और यादगार लम्हें व्यतित होंगे।
उपाय-  महालक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

धनु- आज साथी को बहुत ज्यादा गुस्सा आएगा और वो कुछ गलत बोल सकते हैं। जुबान लड़ाने की बजाय उन्हें चुपचाप सुन लें। शाम तक वो अपने व्यवहार को लेकर शर्मिंदा होंगे।
उपाय- चन्द्रमा को अर्ध्य दें।

मकर- आज छोटी सी बात का बतंगड़ बन जाएगा। रिश्ते में प्यार और सम्मान की कमी रहेगी। जिससे सारा दिन घुटन होती रहेगी। शाम तक वे आपको मना या संभाल सकते हैं।
उपाय- लक्ष्मी मंदिर जाएं।

कुंभ- आज किसी तीसरे के आने से झगड़ा होते-होते बचेगा। एक-दूसरे से जो भी शिकायतें हैं, उसे शांति से हल करें। आपके नेगेटिव व्यवहार से रिश्ते पर बुरा असर पड़ रहा है।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मीन- आज एक छत के नीचे साथी के साथ एकांत में बहुत सारा प्यार भरा समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। दोनों के बीच का रोमांस और अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी।
उपाय- घर में खीर बनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News