लव राशिफल 24 सितंबर- मैंने ये ज़िंदगानी, संग तेरे बितानी...

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 06:32 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज काम की वजह से साथी से दूर रहेंगे लेकिन फोन पर प्यार भरी रोमांटिक बातें होती रहेंगी। जिससे आप उनके टच में बने रहेंगे।
उपाय- ॐ श्री लक्ष्मी नारायणाय नमः मंत्र का जाप करें।

वृष- आज साथी के गुस्से को नफरत समझने की भुल न करें। वो आपसे बहुत प्यार करते हैं, छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें अन्यथा रिश्ता टूट सकता है। रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने का प्रयत्न करें।
उपाय- भगवान कृष्ण की पूजा करें।

मिथुन- आज किसी मनचले की प्यारी-प्यारी बातों में आकर उसे अपना समझने की भूल हो सकती है लेकिन जल्दी ही आंखों पर पड़ा पर्दा उठ जाएगा। अन्य की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

कर्क- आज रिलेशनशिप को शादी तक ले जाने पर विचार कर सकते हैं। याद रखें, जिनसे आप सच्चे दिल से प्रेम करते हैं, उनकी अच्छाई और गलतियों के साथ उन्हें अपनाएं।
उपाय- भगवान शिव को प्रणाम करें।

सिंह- रिश्ते में कम्यूनिकेशन गैप होने से गलतफहमियां आ सकती हैं। अत: अपने संबंधों को समय दें। साथी से दिल की बातें शेयर करें। कुछ अपनी कहें, कुछ उनकी सुनें।
उपाय- इस मंत्र का जाप करें- ॐ श्री वर प्रदाय श्री नमः

कन्या- आज लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। अपनी जुबान पर काबू रखें, ऐसा कुछ न कहें जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे। रिश्ते से अहं को दूर रखें, तभी हैप्पी रिलेशनशिप को ए़ंजॉय कर पाएंगे।
उपाय- रुद्राक्ष की माला से 108 बार ॐ सोमेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।

तुला- कम्यूनिकेशन से हर मुश्किल का हल निकाला जा सकता है। आपसी दूरियों को कम करने का ये सबसे बढ़िया माध्यम है। अपने रिश्ते को ब्रेक दें और अकेले में टाइम स्पेंड करें।
उपाय- भगवान शिव को दूध में गंगाजल मिलाकर अर्पित करें।

वृश्चिक- आज सारा दिन बहुत अधिक व्यस्त रहने वाला है। अपने साथी से बात जरुर करें। मिलने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे तो फोन जरुर करें। उन्हें इग्नोर न करें अन्यथा वो नाराज हो सकते हैं।
उपाय- भगवान शिव के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

धनु- खुशहाल जीवन के लिए मैरिड लाइफ में सिर्फ अपने साथी के साथ समय बिताना जरुरी नहीं होता बल्कि अपने अन्य रिश्तों को भी समय दें। आज का सारा दिन शुभ रहेगा।
उपाय- इस मंत्र का जाप करें-  केशवी केसवाराध्य किशोरी केशववसुस्ता रूद्र रूपा रूद्र मूर्ति रूद्राणी रूद्र देवता

मकर- रिश्ते को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए एक बेहतर कम्यूनिकेशन का सहारा लें बजाय की जरा-जरा सी बात पर बात करना बंद कर दें। इससे रिश्ते में अनचाही दूरियां बढ़ेंगी।
उपाय- शिव मंदिर में आसन लगाकर बैठें।

कुंभ- अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी आपके सम्मान का ध्यान रखते हुए रिश्तेदारों से उलझ सकते हैं।
उपाय- इस मंत्र का जाप करें- ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा

मीन- दिल के रिश्ते में कुछ समझौते दोनों को करने होते हैं। लव रिलेशन का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए खुद को साथी की इच्छा के अनुसार बदल कर देखें। सकारात्मकता का अनुभव करेंगे।
उपाय-राधा कृष्ण के मंदिर जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News