लव राशिफल-  दिल दीवाना बिन सजना के माने न

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी खास मेहमान का घर में आगमन होगा। जिसके आने से खुशियों में भी वृद्धी होगी। पुराने रिश्ते में नई शुरुआत होने की संभावना है। 
उपाय- हल्की सुगंध का अपने वस्त्रों पर प्रयोग करें।

वृष- आज जीवनसाथी की उन्नति होगी, जिससे रिश्ते में मजबूती बढ़ेगी। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात पुरानी यादों में ले जाएगी। जो सिवाय दुख के कुछ नहीं देगी। 
उपाय- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

मिथुन- आज लव लाइफ में खूब आनंद मनाएंगे। प्रेम को बढ़ाने वाला समय है। पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। निजी संबंध और मधुर होंगे।
उपाय- प्रेम के देवता शुक्र के मंत्रों का जाप करें।

कर्क- आज के दिन जैसे चाहेंगे वैसे अनुकूल फल मिलेंगे। लव लाइफ में थोड़ा संभल कर रहें, फिजिकल वीकनेस हो सकती है। परिवार में सुख और शांति रहेगी। 
उपाय- लाल वस्तुओं का प्रयोग अधिक से अधिक करें।

सिंह- लव मैरिज के लिए माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे सारा दिन खुशी में झूमते हुए व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या- लव लाइफ में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। घर पर रिश्तेदारों का आना होगा। जीवनसाथी के साथ बड़ा विवाद होते-होते बचेगा। खुद के व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
उपाय- नहाने की बाल्टी में हल्दी डालकर स्नान करें।

तुला- आज लव लाइफ स्ट्राट करने के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। बहुत सोच-विचार के बाद चीजों को आगे बढ़ाएं। मैरिड लाइफ के लिए दिन बढ़िया है। साथी के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस होगा।
उपाय- केले का दान करें लेकिन स्वयं न खाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वृश्चिक- आज घर-परिवार पर बहुत सारा पैसा खर्च होगा। उनका बर्ताव भी अच्छा नहीं रहेगा। कोई मनचाहा प्रपोजल मिल सकता है। जिसे पाकर नई ऊर्जा मिलेगी। 
उपाय- नमक न खाएं।

धनु- आज परिवार के साथ सुखद और सहज रूप से सारा दिन व्यतित होगा। जो लोग दिलफेंक हैं, वे सावधान रहें। उनको अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शाम को शनि मंत्रों का जाप करें।

मकर- आज घर में अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। मैरिड लाइफ में गलतफहमी हो सकती है। जिस वजह से दोनों में खूब तू-तू- मैं, मैं होगी।
उपाय- पीले रंग का प्रयोग करें।

कुंभ- आज मन परेशान रहेगा लेकिन पार्टनर बहुत सहयोगी रहेगा। उनके सहयोग और समर्थन से सारी टेंशन भूल जाएंगे। विवाह योग्य जातकों के चट-मंगनी, पट विवाह के योग हैं।
उपाय- हल्के नीले रंग का प्रयोग करें।

मीन- आज घर में अचानक से कोई मांगलिक कार्य होगा। जो परिवार में खुशी की लहर ले आएगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
उपाय- ताम्बा धारण करें।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News