लव राशिफल- आंखों से दिल में उतर कर तू दिल की धड़कन में है

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 07:31 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- सिंगल्स के रोमांटिक अफेयर शुरु होने के चांस हैं। साथी के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे। जो लोग पहले से लव लाइफ का आनंद ले रहे हैं, वे पार्टनर के प्रति अधिक रोमांटिक रहेंगे। 

वृष- आज नाराज़ साथी को मनाने में कामयाब होंगे व जल्दी ही उनके दिल में अपनी जगह बना लेंगे। आपका प्यार भरा मिजाज उनको आपके आकर्षण में बांधेगा।
 
मिथुन- आज लव एट फर्स्ट साइट यानि दिल को कोई पहली नजर में भा जाएगा। उसके साथ रिलेशन आरंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। अन्य की लव लाइफ में बहुत सारी प्यार भरी खुशियां आने वाली हैं।

कर्क- आज प्यार के मामले में किसी पर भी भरोसा करना सही नहीं है। कोई धोखा देने की फिराक में है। ज़रा संभल कर रहें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी शुरु होने के चांसेस हैं।

सिंह- अपनी लव लाइफ को लेकर जुनूनी न बनें। हर रिश्ते की एक निर्धारित सीमा तय होती है। उसका पालन करें। तभी खुद भी खुश रह पाएंगे और साथी को भी प्रसन्न रखेंगे। 

कन्या- आज एकतरफा प्यार के चक्कर में फंस सकते हैं। ज़रा बच कर रहें। इससे आपकी पर्सनल लाइफ खराब हो सकती है। जो लोग पहले से लव लाइफ का आनंद ले रहे हैं, वे अपने जज्बातों को प्यार भरे अंदाज में बयां करेंगे।

तुला- आज शुभ योग बन रहे हैं, मौका अच्छा है। जो लोग साथी से दिल की बात कहना चाहते हैं, वो कह दें। प्रपोज करने वाले या घर पर शादी की बात करने वाले भी इस शुभ समय का लाभ उठाएं तो बेहतर होगा। 
 
वृश्चिक- चाहे आपके लिए रिलेशनशिप बहुत मायने रखता है लेकिन साथी की इच्छा जानना भी जरुरी है। एक तरफा रिश्ता चाह कर भी अधिक समय तक नहीं चला पाएंगे। आज इस पर अवश्य विचार करें।

धनु- आज दिल के मामले को लेकर सब्र नहीं होगा। कोई अनजाना चेहरा दिल की गहराईयों को छू जाएगा। सारा दिन उसका सरुर छाया रहेगा। प्रपोज करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

मकर- आज किसी पर लट्टू हो जाएंगे और उस से फ्लर्टिंग करने का प्रयास करेंगे। जो सारा दिन टाइम पास का साधन बना रहेगा। घर पर शादी की बात चल सकती है। 

कुंभ- आज साथी के साथ दूरी बनी रहेगी। उनके ख्यालों में डूबें रहेंगे। संभव है शाम को वे खास सरप्राइज के साथ आपके सामने हाजिर हो जाएं। रात को रोमांटिक डिनर का आनंद लेने का अवसर भी मिल सकता है। 

मीन- लव लाइफ एंजॉय कर रहे कपल्स आज एकांत में बहुत सारा समय व्यतित करेंगे। साथी का आप पर अधिकार जताना भावुक कर देगा। रिलेशनशिप में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News