सावन पर चमत्कार : भगवान शिव ने अपने भक्त के घर भेजे 100 कोबरा... आप भी देखें

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 04:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक किंवदंतियों की मानें तो सावन हो या शिवरात्रि भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर कोई न कोई ऐसा प्रमाण देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बैतूल जिले के भीमपुर में। जी हां, जहां एक तरफ़ लोग इस बात से परेशान हैं कि कोरोना काल में भगवान शिव को प्रसन्न करने में असमर्थ होंगे तो वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो भोलेनाथ को घर में प्रसन्न करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे में भोलेनाथ ने भी अपने भक्तो को एक ऐसा संकेत दिया है कि जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
PunjabKesari, Sawan, Sawan 2020, सावन, सावन 2020, भोलेनाथ, शिव जी, Shiv ka chamatkar, Cobra at home, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Punjab Kesari, Dharm
खबर है मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर ब्लाक के चुनालोहमा ग्राम पंचायत के भुरूढाना गांव की। जहां एक किसान के घर के नज़दीक सैकड़ो सांप निकले जिसे एक गंज में रखा गया है। जिसके बाद यहां के ग्रामीण अब इन सांपों की पूजा पाठ करने लगे हैं। 
PunjabKesari, Sawan, Sawan 2020, सावन, सावन 2020, भोलेनाथ, शिव जी, Shiv ka chamatkar, Cobra at home, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Punjab Kesari, Dharm
हालांकि लोगों का बताना है कि यहां आज तक इतने सांप एक साथ कभी नही देखे गए। बता दें किसान चिन्धु पाटनकर के घर के पास ज़मीन से एक बिल से निकले इन सांपों को एक गंज में रखा गया है और पूजन-पाठ के लिए ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।

इन सांपों को पूजनीय माने जाने का कारण नाग देवता का भगवान शंकर से संबंध है। धार्मिक कथाओं के अनुसार वासुकि नाग भगवान शिव के परम भक्त थे। ऐसा कहा जाता है कि नाग जाति के लोगों द्वारा ही सर्वप्रथम शिवलिंग की पूजा का प्रचलन शुरू हुआ था। तथा वासुकि की भक्ति से प्रसन्न होकर ही भगवान शिव ने उन्हें अपने गणों में शामिल कर लिया था, जो आगे चलकर समस्त नागलोक के राजा कहलाए थे। 
PunjabKesari, Sawan, Sawan 2020, सावन, सावन 2020, भोलेनाथ, शिव जी, Shiv ka chamatkar, Cobra at home, Dharmik Sthal, Religious Place in india, Punjab Kesari, Dharm

एक अन्य मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान शंकर ने विष पान कर लिया था तो उसे गले में रोकने के लिए भगवान शंकर ने अपने गले में नाग को लपेट लिया था। जिसके बाद नाग को भगवान शंकर के आभूषण के रूप में जाना जाने लगा। यही कारण है भले ही लोग साल भर सांप को देखते ही लाठी डंडे लेकर मारने दौड़ते हों, परंतु सावन के पूरे मास में, इन सांपों को मारने की बजाए उनका दर्शन करते हैं। कहा जाता है इस पावन मास में इनका दर्शन ईश्वर के दर्शन जैसा पुण्यदायी माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News