शक्ति से सीखिए जीवन को सफल बनाने के ये चमत्कारी सूत्र

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 04:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता अपने स्वरूप के द्वारा मनुष्य को कोई न कोई सीख दी है। जिनमें देवी-दुर्गा का भी नाम शामिल हैं। कहा जाता है देवी दुर्गा ने हमें सिखाया है कि शक्ति शक्ति स्वतंत्र तथा इसके लिए हमें जिम्मेदारी लेनी होगी। इसके अलावा शास्त्रों में मां दुर्गा के प्रेरक जीवन के वर्णन से लाखों लोगों को ताकत मिली है। इन बातों के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई भी आम इंसान अपने जीवन में इन बातों पर अमल करता है तो वो न केवल समाज में एक महान व्यक्ति के पद से नवाजा़ जाता है बल्कि साथ ही साथ उसके जीवन में हर तरफ़ से सफलता व खुशियां का आगमन हो जाता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपको समाज में एक ऐसा रूतबा प्राप्त हो तो जान लीजिए कि वो ऐसी कौन सी बातें हैं, जो ऐसा करने में आपकी मदद कर सकती हैं।
PunjabKesari, Devi durga, Devi Durga Formulas, Devi Durga Formulas to Successful, Niti in Hindi, Niti Gyan,  Success Mantra In Hindi, Niti Sutra, नीति सूत्र
अनेकों भूमिकाओं को अपनाने की रखें ताकत
जैसे कि आप जानते होंगे कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां के कुल 9 रूप हैं। लेकिन ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि अपने इन विभिन्न रूपों से मां ये सबक देती हैं कि हमें हमेशा परिस्थिति के अनुसार अपने आप को नई शैली, ढंग या रुख में ढालने के लिए तैयार रहना चाहिए।

हर समय कुछ न कुछ नया सीखते रहें
धार्मिक कथाओं में वर्णन है कि ब्रह्मा, विष्णु और शिव की शक्ति को इकट्ठा करने के बाद देवी दुर्गा का प्राक्टय दुनिया को बचाने के लिए किया गया था। जिससे मानव को यह सीख मिलती है कि उसे हर समय जीवन में खुला दिमाग रखकर कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। अगर आप ऐसा दृष्टिकोण रखेंगे तो आपको जीवन में किसी भी कठिनाई का सामना करने में मुश्किल नहीं लगेगा।

स्वयं पर विश्वास रखेें
देवी पुराण के अनुसार देवी दुर्गा का अस्तित्व शक्ति को महसूस करने और हर तरह के डर पर काबू पाने के बारे में है। इनके पास अखंडनीय आंतरिक शक्ति है, वे एक योद्धा है जो शेर पर सवारी करती हैं। इसका अर्थात ये निकलता है कि मां सदैव अपने भक्तों की मदद करती है। वो ऐसा इसलिए कर पाती हैं क्योंकि उन्हें अपनी शक्तियों पर पूर्ण विश्वास है। अगर आज का मनुष्य अपने आप पर विश्वास रखता है और हार मानने के विचार को खत्म करना है तो सफलता हासिल करने मे उसे अधिक देर नहीं लगती। 
PunjabKesari, Devi durga, Devi Durga Formulas, Devi Durga Formulas to Successful, Niti in Hindi, Niti Gyan,  Success Mantra In Hindi, Niti Sutra, नीति सूत्र
एक समय में एक से अधिक कार्य करने की क्षमता
देवी दुर्गा की 8 भुजाएं है यानि मां एक समय में एक से अधिक कार्यों को पूर्ण करने की क्षमता रखता है। अब इससे आप ये नहीं समझिए कि आपकी भी 8 भुजाएं होनी चाहिए। यहां कहने के तात्पर्य ये है कि आप एक अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहते है, तो आपको पता होना चाहिए कि एक ही समय में एक से अधिक काम कैसे पूरे करने चाहिए क्योंकि इससे न केवल आपके कुछ घंटें या मिनट बचेंगे, बल्कि मस्तिष्क भी सक्रिय होगा। 

शांत और केंद्रित रहें
मां दुर्गा की मनमोहक मुस्कान हर किसी को उनकी तरफ़ आकर्षित करती है। उनकी यह मुस्कुराहट हमें दर्शाती है कि कोई स्थिति चाहे कितनी भी शक्तिशाली या कठिन क्यों न हो, खुद को शांत और केंद्रित रखना चाहिए।
PunjabKesari, Devi durga, Devi Durga Formulas, Devi Durga Formulas to Successful, Niti in Hindi, Niti Gyan,  Success Mantra In Hindi, Niti Sutra, नीति सूत्र


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News