Laddu Holi 2020: आज खेली जाएगी बरसाना में लड्डू होली

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 04:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
होली का पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। कहते हैं कि इस त्योहार में लोग अपने मन से कड़वाहट निकाल कर दुश्मन को भी माफ़ कर गले लगा लेते हैं। रंगों का ये पर्व खुशियों से भरा हुआ होता है। जहां पूरे देश में इसकी रौनक होती है तो वहीं वृंदावन और बरसाना की होली देखने बनती है। मान्यता है कि होली में राधा और भगवान कृष्ण के प्रेम का रस होता है। राधाकृष्ण के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार अपने आप में अद्भुत है। ब्रज की होली देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 
PunjabKesari
जैसे कि सब जानते ही हैं कि आज से होलाष्टक शुरू हो चुका है, जोकि 09 मार्च पूर्णिमा होलिका दहन के दिन तक चलेगा। ऐसे में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। इसके साथ ही बरसाना में आज लड्डू होली खेली जाएगी। इस दिन लड्डू के साथ होली खेल कर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और होली मनाते हैं। 
Follow us on Twitter
लड्डू होली की परंपरा से रोचक किस्सा जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि द्वापर में बरसाने से होली खेलने का आमंत्रण लेकर सखी नंदगांव गई थीं। होली के इस न्योते को नन्दबाबा ने स्वीकार किया और इसकी खबर अपने पुरोहित के माध्यम से बरसाना में बृषभान जी के यहां भेजी। इस पर बाबा बृषभान ने नन्दगांव से आये पुरोहित को खाने के लिए लड्डू दिए। बस, फिर क्या था? बरसाने की गोपियों ने पांडे के गालों पर गुलाल लगा दिया। पांडे के पास गुलाल नहीं था तो वह खाने के लिए दिए गए लड्डुओं को ही गोपियों के ऊपर फेंकने लगा। तभी से यह लीला लड्डू होली के रूप में विस्तृत रूप लेती चली गयी। 
Follow us on Instagram
PunjabKesari

इस बार फाल्गुन की अष्टमी तिथि यानि कि आज को होलाष्टक लगते ही श्रीजी का धाम अद्भुत अनोखी लीला का साक्षी बनने लगेगा। इस दिन लाड़ली जी महल में लड्डुओं की होली खेली जाएगी। इस होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लाखों भक्त बरसाना आ रहे हैं। लड्डू होली के माध्यम से मिले इस आमंत्रण के बाद चार मार्च को यहां नंदगांव के हुरियारे बसाने की हुरियारिनों से लठामार होली खेलने पहुंचेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News