जन्माष्टमी 2021: इन चीज़ों से करें श्री कृष्ण का श्रृंगार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 02:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
30 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व पड़ रहा है। सनाकन धर्म के ग्रंथों में किए वर्णन के अनुसार इस दिन श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्री कृष्ण को विशेष रूप से अर्चना की जाती है। तो वहीं श्री कृृष्ण के बाल रूप का विभिन्न तरह से सजाया जाता है। आज हम आपको वास्तु और धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को किन चीज़ों से सजाना चाहिए। बता दें इस बार 5248वां श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो खास चीज़ें जिनसे बाल गोपला का श्रृंगार करने से कृष्ण कन्हैया अति प्रसन्न होते हैं। 

लगभग लोग जानते हैं कि सबसे पहले श्री कृष्ण के लिए झूला व पालना सजाया जाता है। बाज़ारों की बात करें तो वर्तमान समय में कई तरह के झूले मिलने लगे हैं। परंतु अगर अधिक महंगा झूला न खरीद पाएं तो आप झूले को फूलों आदि से भी सजा सकते हैं।  

इसके बाद आते हैं श्री कृष्ण के वस्त्र, इस दिन श्री कृष्ण को सुंदर वस्त्र पहनाने की परंपरा है। मगर ध्यान रखें कि इन वस्त्रों का रंग पीला होना चाहिए। 

कान्हा जी के श्रृंगार में पगड़ी भी जरूर शामिल होनी चाहिए। याद रहे इस पगड़ी पर मोर पंख जरूर लगाएं।  

तामाम धार्मिक ग्रंथों में कान्हा जी का जो चित्र देखने को मिलता है उसमें उनके हाथों में बांसुरी दिखाई देती है। इसलिए इस दिन कान्हाजी के हाथों में छोटी सी सुंदर बांसुरी सजानी चाहिए। 

इसके अतिरिक्ति इस दिन कान्हाजी के हाथों में सोने, चांदी या मेटल आदि कड़े डालें तथा बाजुओं में बाजूबंध पहनाएं। इनके कानों में मोती, चांदी या सोने के कुंडल पहनाने चाहिए। 

जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण के पैरों में चांदी की पायजब या पायल उन्हें पहनाएं व कमर में चांदी या काले रेशमी धागे का ही कमरबंध बांधें। 

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण यानि ठाकुरजी को वैजयंती की माला व मोतियों की माला अधिक प्रिय है, इसलिए इन्हें माला जरूर पहनाएं। 

बाल गोपाल के मस्तक पर सुंदर व चमकता हुआ टीका लगाए। तथा कृष्ण कन्हैया की आंखों में काजल लगाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News