जन्माष्टमी 2021: श्री कृष्ण की पूजा में शामिल होनी चाहिए ये सामग्री!
punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 05:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कई प्रकार से भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा अर्चना की जाती है। तो वहीं इस दिन बाल गोपाल कन्हैया को झूला झुलाने की परंपरा है। ज्योतिष विशेषज्ञ बताते हैं कि इस दिन श्री कृष्ण की विधि वत पूजा करने से जातक को कई प्रकार के शुभ फल प्राप्त होते हैं। मगर कई लोग इस बारे में जानकारी नहीं रखते कि इस खास व पावन दिन श्री कृष्ण की विशेष आराधना में किन चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइए अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि जन्माष्टमी की पूजा में कौन सी पूजा सामग्री में कौन-कौन सी चीज़ों का शामिल होना आवश्यक होता है।
1. धूप बत्ती (अगरबत्ती),
2. कपूर,
3. केसर,
4. चंदन,
5. यज्ञोपवीत 5,
6. कुंकु,
7. चावल,
8. अबीर,
9. गुलाल,
10. अभ्रक,
11. हल्दी,
12. आभूषण,
13. नाड़ा,
14. रुई,
15. रोली,
16. सिंदूर,
17. सुपारी,
18. पान के पत्ते,
19. पुष्पमाला,
20. कमलगट्टे,
21. तुलसीमाला,
22. धनिया खड़ा,
23. सप्तमृत्तिका,
24. सप्तधान्य,
25. कुशा व दूर्वा, पंच मेवा,
26. गंगाजल,
27. शहद (मधु),
28. शकर,
29. घृत (शुद्ध घी),
30. दही,
31. दूध,
32. ऋतुफल,
33. नैवेद्य या मिष्ठान्न, (पेड़ा, मक्खन, मिश्री, मालपुए, लड्डू इत्यादि),
34. इलायची (छोटी),
35. लौंग मौली,
36. इत्र की शीशी,
37. सिंहासन, बाजोट या झूला (चौकी, आसन),
38. पंच पल्लव, (बड़, गूलर, पीपल, आम और पाकर के पत्ते),
39. पंचामृत,
40. तुलसी दल,
41. केले के पत्ते , (यदि उपलब्ध हों तो खंभे सहित),
42. औषधि, (जटामांसी, शिलाजीत आदि),
43. श्रीकृष्ण का पाना (अथवा मूर्ति) ,
44. गणेशजी की मूर्ति, अम्बिका की मूर्ति,
45. श्रीकृष्ण को अर्पित करने हेतु वस्त्र,
46. गणेशजी को अर्पित करने हेतु वस्त्र,
47. अम्बिका को अर्पित करने हेतु वस्त्र,
48. जल कलश (चांदी, तांबे या मिट्टी का),
49. सफेद कपड़ा (आधा मीटर),
50. लाल कपड़ा (आधा मीटर),
51. पंच रत्न (सामर्थ्य अनुसार),
52. दीपक, बड़े दीपक के लिए तेल,
53. बन्दनवार,
54. ताम्बूल (लौंग लगा पान का बीड़ा),
55. श्रीफल (नारियल),
56. धान्य (चावल, गेहूं),
57. पुष्प (गुलाब एवं लाल कमल),
58. एक नई थैली में हल्दी की गांठ,
59. खड़ा धनिया व दूर्वा आदि, अर्घ्य पात्र सहित अन्य सभी पात्र।
60. झांकी सजाने के लिए हाथी, गाय, मोर, बांसुरी, मोर पंख, छोटी मटकियां, रंगोली आदि।