2021 में कब पड़ेगा कौन सा त्यौहार, साथ ही जानें मकर संक्रांति का महत्व

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 02:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
2021 साल की शुरूआत हो चुकी है, हालांकि सनातन धर्म के अनुसार व भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ प्रत्येक वर्ष भारतीय कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से मनाया जाता है। मगर लगभग लोग इसे दोनों ही मौकों पर मनाते हैं। अग्रेंजी कैलेंडर के अनुसार 2021 की शुरूआत हो चुकी है। जिसके साथ ही सभी की इसको लेकर कामनाएं भी बढ़ गई हैं। सनातन धर्म के मुताबिक वर्ष में पड़ने वाले हर मास में कोई न कोई त्यौहार पड़ता है। अगर बात करें 2021 में आने वाले त्यौहारों की इसी सूची तो बहुत ही लंबी है। मगर आपको इस साल में पड़ने वाले तमाम मुख्य त्यौहारों के बारे में बताएंगे। साथ ही बताएं मकर संक्रांति से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में- 
PunjabKesari, Fast and Festival of 2021, Makar Sankranti, Hindu Vrat Upvaas, Vrat Katha In Hindi, Hindu Vrat Tyohar, vrat This Year Calender, Festivals This Year Calender, हिन्दू त्यौहार, Vrat or Tyohar 2021, Surya Uttarayan, Hindu Fast and Festival
 

महीने के नाम पर्व, दिवस व त्यौहार
जनवरी 2021  1 जनवरी, शुक्रवार- नव वर्ष 
13 जनवरी, बुधवार- लोहड़ी 
14 जनवरी, गुरुवार- पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति 
23 जनवरी, शनिवार-सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती 
26 जनवरी, मंगलवार- गणतन्त्र दिवस
फरवरी 2021  16 फरवरी, मंगलवार- बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा 
25 फरवरी- हजरत अली जन्म दिवस
मार्च 2021  11 मार्च, गुरुवार- महाशिवरात्रि 
28 मार्च, रविवार- होलिका दहन 
29 मार्च, सोमवार- होली
अप्रैल 2021  13 अप्रैल, मंगलवार- चैत्र नवरात्रि , उगाडी , गुड़ी पड़वा 
14 अप्रैल, बुधवार- बैसाखी, चेटी चंड, अम्बेडकर जयन्ती 
21 अप्रैल, बुधवार- राम नवमी 
22 अप्रैल, गुरुवार- चैत्र नवरात्रि पारणा 
27 अप्रैल, मंगलवार- हनुमान जयंती
मई 2021  07 मई- वल्लभाचार्य जयंती 
13 मई- ईद-उल-फित्र 
17 मई- शंकराचार्य जयंती 
26 मई – बुद्ध पूर्णिमा
जून 2021  20 जून-पितृपक्ष आरंभ 
21 जून-विश्व योग दिवस, खगोलीय घटना 
24 जून- कबीर जयंती
जुलाई 2021  12 जुलाई, सोमवार- जगन्नाथ रथ यात्रा 
20 जुलाई, मंगलवार- अषाढ़ी एकादशी 
24 जुलाई, शनिवार- गुरु-पूर्णिमा
अगस्त 2021  11 अगस्त, बुधवार- हरियाली तीज 
13 अगस्त, शुक्रवार- नाग पंचमी 
15 अगस्त, रविवार- स्वतन्त्रता दिवस 
21 अगस्त, शनिवार- ओणम/थिरुवोणम 
22 अगस्त, रविवार- रक्षा बंधन 
25 अगस्त, बुधवार- कजरी तीज 
30 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी
सितंबर 2021

9 सितंबर, गुरुवार- हरतालिका तीज 
10 सितंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी 
19 सितंबर, रविवार- अनंत चतुर्दशी

 

अक्टूबर 2021 2 अक्टूबर, शनिवार- गांधी जयन्ती 
7 अक्टूबर, गुरुवार- शरद नवरात्रि 
13 अक्टूबर, बुधवार- दुर्गा महा अष्टमी पूजा 
14 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा महा नवमी पूजा 
15 अक्टूबर, शुक्रवार- दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा 
24 अक्टूबर, रविवार- करवा चौथ
नवंबर 2021 2 नवंबर, मंगलवार- धनतेरस 
4 नवंबर, गुरुवार- दिवाली, नरक चतुर्दशी 
5 नवंबर, शुक्रवार- गोवर्धन पूजा 
6 नवंबर, शनिवार- भाई दूज 
10 नवंबर, बुधवार- छठ पूजा 
14 नवंबर , रविवार- बाल दिवस
दिसंबर 2021  04 दिसंबर- मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य ग्रहण 
16 दिसंबर- धनु संक्रांति 
20 दिसंबर- पौष आरंभ 
25 दिसंबर- क्रिसमस

चलिए अब आपको बताते हैं मकर संक्रांति के बारे में-
धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिस कारण इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। प्रचलित मान्यताएं हैं कि इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान आदि जैसे तमाम धार्मिक कार्य करते हैं। कुछ पौराणिक किंवदंतियों के मुताबिक इस दिन को सूर्य उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणायन के नाम से जाना जाता है, जिसे शास्त्रों में बेहद शुभ माना गया है। 
PunjabKesari, Fast and Festival of 2021, Makar Sankranti, Hindu Vrat Upvaas, Vrat Katha In Hindi, Hindu Vrat Tyohar, vrat This Year Calender, Festivals This Year Calender, हिन्दू त्यौहार, Vrat or Tyohar 2021, Surya Uttarayan, Hindu Fast and Festival
2021 वर्ष की बात करें इसमें मकर संक्रांति का यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। अगर इस पर्व से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं की मानें तो उनके मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का संहार कर उनके सिरों को काटकर मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था। जिसके बाद से इस दिन को भगवान विष्णु की जीत के पर्व मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाने लगा।  
PunjabKesari, Fast and Festival of 2021, Makar Sankranti, Hindu Vrat Upvaas, Vrat Katha In Hindi, Hindu Vrat Tyohar, vrat This Year Calender, Festivals This Year Calender, हिन्दू त्यौहार, Vrat or Tyohar 2021, Surya Uttarayan, Hindu Fast and Festival
इससे जुड़ी अन्य मान्यता के अनुसार गीता में भगवान श्री कृष्ण ने स्वयं कहा कि जो व्यक्ति मकर संक्रांति पर देह का त्याग करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति मिलती है। इतना ही नहीं वह व्यक्ति जन्म-मरण के चक्क से हमेशा हमेशा के लिए मुक्त हो जाता है। तो वही इस दिन से ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है, शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन शुरू होता है, जिसके फलस्वरूप दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी हो जाती हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News