समय-समय पर बदलते रहे अपने घर की पलंग और अलमारी की जगह, फिर देखें चमत्कार

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 03:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में दिशाओं के साथ-साथ घर में रखी लगभग हर वस्तु के बारे में बताया गया है। जिसमें आज हम आपको बताना वाले हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बैड और अलमारी हमारे जीवन को कैसे एक अच्छी दिशा दे सकते हैं। जी हां, वास्तु शास्त्री बताते हैं कि जो व्यक्ति अपने घर में लंबे समय तक इन दोनों चीज़ों एक जगह से हटाता नहीं है। उसके जीवन में धन अधिक नहीं टिकता। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में न केवल ये दोनों चीज़ें बल्कि कोई भी वस्तु लंबे समय तक नहीं रखनी चाहिए। मगर ऐसा क्यों है, इसके पीछे कारण क्या है? इस बारे में जानने के लिए आपको आगे दी गई जानकारी को पढ़ना होगा। 
PunjabKesari, Cupboard, bed, Vastu, Vastu bed, Vastu Cupboard, Cupboard Place, Bed Place In Room, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Dosh In Hindi, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh,  Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स
सबसे पहले बताते हैं घर में रखे स्थाई पलंग की, यानि बेड की। आमतौर पर देखा जाता हर घर में जब एक बार इसे फिक्स कर दिया जाता है तो बहुत कम ही लोग होते हैं जो इससे छेड़ छाड़ करनी पसंद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं जो लोग इसे टस से मस नहीं करते, उनके दांपत्य जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इतना ही नहीं इसके एक जगह पड़े होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। इसका एक कारण ये भी माना जाता है कि क्योंकि जब घर में पलंग का स्थान बदला नहीं जाता, तो ऐसे में उसके नीचे गंदगी ही रहती है। जिससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा अधिकतर पैदा होती है। इसके अलावा ये भी बताया जाता है कि बेड के अंदर रखा सामान भी उसके ऊपर बैठने सोने वाले व्यक्ति की सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए इसमें कभी स्टील या लोहे के बर्तन न रखें। 
PunjabKesari, Cupboard, bed, Vastu, Vastu bed, Vastu Cupboard, Cupboard Place, Bed Place In Room, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Dosh In Hindi, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh,  Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स
इससे अलावा घर में रखी अलमारी भी वास्तु शास्त्र में काफी विशेष मानी गई है। वास्तु शास्त्रों कहते हैं कि हर व्यक्ति के घर में एक ऐसा अलमारी होती है जिसमें वह खास वस्तुएं रखता है जैसे धन, गहने, जरूरी कागजात।  ताकि ये सभी चीज़ें हमेशा संभली रहे। मगर ऐसे में लोग गलती ये कर देते हैं कि इस तरह की अलमारी या तिज़ोरी को अपनी जगह से बदलते नहीं, जिससे उनके घर में लक्ष्मी स्थाई नहीं हो पाती। बल्कि ऐसे हालात में व्यक्ति के खर्चे बढ़ने लगते हैं, और धन का आगमन भी रूक जाता है। इसलिए कहा गया है इसलिए महीने-दो महीने या सप्ताह में अलमारी को थोड़ा-बहुत हिलाते रहें या एक दो इंच या फुट आगे-पीछे, दाएं-बाएं करते रहें। इससे धन का मूवमेंट भी अच्छा बना रहता है। 

PunjabKesari, Cupboard, bed, Vastu, Vastu bed, Vastu Cupboard, Cupboard Place, Bed Place In Room, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Dosh In Hindi, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh,  Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News