एक ही रात में हो जाएंगे मालामाल, कर लिया ये काम

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2020 - 12:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानं धर्म के साथ
यूं तो हिंदू धर्म में कुल 33 कोटि देवी-देवता हैं, जिनसे अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस धर्म को मानने वाला हर शख्स इनकी शरण में रहता है। मगर इनमें से एक ऐसी देवी हैं जिनकी आराधना तो दुनिया भर के लोग करते हैं। इससे पहले कि आप सोचने लगे कि वो कौन सी देवी हैं तो बता दें ये धन की देवी लक्ष्मी माता। अब आप समझ ही गए होंगे कि इनकी पूजा का मुख्य लक्ष्य होता है इनसे अपार धन-धौलत का आशीर्वाद पाना।
PunjabKesari, Devi lakshmi, Goddess Lakshmi, laxmi mantra for money in hindi, Lakshmi Upay for money, Devi Lakshmi Upay, laxmi ji ke totke, mahalaxmi ke totke, mahalaxmi mantra, laxmi ji ka mantra, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan Jyotish Upay, Astrology in hindi, Astrology
हर इंसान की ये चाहत होती है कि वो अपने जीवन में कम से कम एक बार तो धनवान बने। इसी कामना के साथ वो एक तरफ़ अधिक मेहनत करता है तो दूसरी ओर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने में जुटा रहता है। मगर कई बार इसके बाद भी उसे वो सब हासिल नहीं होता जिसका वो चाहवान होता है। ऐसी परिस्थिति के लिए ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी से ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जल्दी ही धनवान बना जा सकता है।

दरअसल इन उपायों में देवी लक्ष्मी को समर्पित ऐसे मंत्र हैं, जिनका उच्चारण न केवल आपको धनवान बना सकता है बल्कि आपके जीवन को उन्नति की ओर ले जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से इन मंत्रों तथा सूक्तों का पाठ करता है तो वो इंसान कम समय में ही अपने जीवन वो सफलता हासिल कर लेता है, जिसका वो ख्वाब सजाता। इतना ही नहीं इसी के साथ वो समाज में एक धनवान व्यक्ति के रूप में भी जाता जाता है।
PunjabKesari, Devi lakshmi, Goddess Lakshmi, laxmi mantra for money in hindi, Lakshmi Upay for money, Devi Lakshmi Upay, laxmi ji ke totke, mahalaxmi ke totke, mahalaxmi mantra, laxmi ji ka mantra, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan Jyotish Upay, Astrology in hindi, Astrology
आइए जानते हैं इन मंत्र आदि के बारे में-
हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर बैठकर नियमित श्री सूक्त का पाठ किया जाता है, वहां पर साक्षात देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा जो व्यक्ति सुबह-शाम श्री सूक्त का पाठ करता है, उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती है, न ही उसका कोई काम अटकता है।

इसके अलावा जिस जातक के जीवन में धन संबंधी परेशानियां चल रही हों उसे “ॐ वैश्रवाय स्वाहा” मंत्र का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर हर दिन इस मंत्र का 108 बार जाप किया जाए तो धनागमन में आने वाली हर प्रकार की कठिनाई दूर हो जाती है।  

लक्ष्मी मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।

ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है अगर उपरोक्त मंत्र का 42 दिनों के भीतर 1.25 लाख बार जप करने के उपरांत हवन किया जाए तो परिणाम हैरान कर देने वाले मिलते। इसके अलावा इस दौरान देवी लक्ष्मी का षोडशोपचार विधि से पूजन करना भी अन्वार्य माना जाता है।

PunjabKesari, Devi lakshmi, Goddess Lakshmi, laxmi mantra for money in hindi, Lakshmi Upay for money, Devi Lakshmi Upay, laxmi ji ke totke, mahalaxmi ke totke, mahalaxmi mantra, laxmi ji ka mantra, Jyotish Shastra, Jyotish Gyan Jyotish Upay, Astrology in hindi, Astrology
“ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:”

उपरोक्त मंत्र के बारे में कहा जाता है, ये सिद्ध मंत्र भगवान कुबेर का है। बता दें कुबेर भगवान के कोषाध्यक्ष हैं। मान्यता है जो जातक इस मंत्र का नियमित जाप करता है उसके जीवन में अचानक से धन का लाभ मिलने लगता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News