5 नवम्बर से बृहस्पति देंगे धनु राशि को अपना महा आशीर्वाद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 09:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर:
जिसकी कुंडली में बृहस्पति शुभ हो वह इंसान तरक्की के शिखरों को छूता है तथा राजपाट हासिल कर लेता है। पंचकूला के लाल किताब के ज्योतिषी आर.के. वर्मा के अनुसार सभी ग्रहों के गुरु बृहस्पति 5 नवम्बर की सुबह को अपनी ही राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे और वहां पहले से ही मौजूद शनि अपने चेले केतु के साथ उनका स्वागत करेंगे।
PunjabKesari, बृहस्पति
वर्मा ने कहा कि हालांकि इन तीनों का मिलन ज्यादा शुभ तो नहीं होगा क्योंकि बृहस्पति घुटन महसूस करेंगे लेकिन शनि व केतु की अशुभता को बृहस्पति कुछ हद तक रोकने में कामयाब रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इन्सान श्रद्धा से ग्रहों में भरोसा रखता है तो उन्हें पूरा फल भी मिलता है। विपरीत ग्रहों से विभिन्न उपायों को करके बचा जा सकता है।

वर्मा ने कहा कि बृहस्पति सौरमंडल में एक पीली गैस के रूप में मौजूद है और भगवान विष्णु अधिपति हैं। हमारे घर में बृहस्पति दादा पिता के रूप में विराजमान हैं। साधु, संत, फकीर भी बृहस्पति का ही रूप माने जाते हैं। कुंडली में अगर बृहस्पति शुभ हो तो व्यक्ति नेक दिल, धर्म के रास्ते पर चलने वाला होता है तथा साथ ही जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करता है। राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं में भी उच्च पद की प्राप्ति बृहस्पति की मदद से होती है।

उन्होंने कहा कि शनि 24 जनवरी, 2020 को बृहस्पति को अलविदा कहकर अपनी स्वयं की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे, जिसके बाद बृहस्पति और भी ज्यादा ताकतवर बनकर सभी की कुंडलियों में जहां शुभता को फैलाएंगे वहीं उनका पूर्ण फल भी मिलना शुरू हो जाएगा। बृहस्पति को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अपने दादा व पिता की सच्चे हृदय से सेवा करनी चाहिए।
PunjabKesari, धनु, Sagittarius
बृहस्पति के धनु राशि में आने से मेष राशि वालों के भाग्य के द्वार खुल सकते हैं तथा रुकावटें दूर होंगी। वृष राशि वालों की सेहत में खराबी, छाती व सांस के रोग हो सकते हैं। मिथुन राशि वालों में पति-पत्नी समझदारी के साथ अपने कदम आगे बढ़ाएंगे। कर्क राशि वाले अगर पीले वस्त्र धारण करते हैं तो उन्हें विशेष फल मिलेगा।

सिंह राशि वालों की संतान का शिक्षा क्षेत्र में बचाव होगा। कन्या राशि वाले अपने मंसूबे सफल करने में कामयाब होंगे। तुला राशि वाले किसी मित्र की सहायता से आगे बढ़ेंगे। वृश्चिक राशि वालों को अपने धन को संभाल कर रखना होगा।

धनु राशि वाले अगर गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो खूब तरक्की के आसार बनेंगे। मकर राशि वालों को साधु-संत-फकीर के चक्कर में पडऩे से बचना होगा। कुंभ राशि वालों को पिता परमेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जबकि मीन राशि वाले अगर अपने पिता को खुश रखेंगे तो उन्हें शुभ फल मिलेंगे।
PunjabKesari, Aquarius
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News