आज है 2020 का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर होगा क्या असर

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Rashi parivartan 2020: आज 30 मार्च, सोमवार को एक बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। दरअसल देवगुरु बृहस्पति मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। लेकिन 30 जून से फिर से वक्री होकर धनु राशि में संचरण करेंगे। गुरू का ये राशि परिवर्तन कई राशियों के जातकों के लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। तो चलिए अब आपको 12 राशियों पर इसका असर बताते हैं-

मेष राशि वालों आपके लिए गुरु का राशि परिवर्तन सुखदायी रहेगा। इस साल आपको कई क्षेत्रों में तरक्की मिलने के आसार हैं।पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। मानसिक तनावों से मुक्ति मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए गुरू शुभ समाचार लेकर आ रहा है।

वृष राशि वालों के रूके हुए काम बनेंगे। हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है।

मिथुन राशि की बात करें तो ये गोचर इनकी सेहत के लिहाज से अच्छा है। पारिवारिक सुख तो मिलेगा ही साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि वाले किसी नई बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक कलेश बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों को उनका साथी मिलने के आसार हैं। निवेश से लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि वालों आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल कलह पूर्ण रहने के आसार हैं।

कन्या राशि वालों आपके लिए ये साल काफी शुभ साबित होने वाला है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत को लेकर इस साल आपको खास ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। विवाह के लिए उत्तम संयोग बन रहे हैं।

तुला राशि के जातक जो शादीशुदा हैं वे जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता पायेंगे। करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और बिजनेस करने वालों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 

वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार में बड़े सदस्यों से विवाद होने के आसार हैं। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि की बात करें तो सेहत अच्छी रहेगी। पेट और दिल से संबंधित रोगों में राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।अविवाहित लोगों को अपना पार्टनर मिल सकता है।

मकर राशि वाले किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए जा सकते हैं। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है लेकिन पैसों का लेने-देन कम ही रखें।

कुंभ राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद ही शुभ है क्योंकि इस साल आप नया घर या ऑफिस खरीद सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जमीन-जायदाद में निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि के जो जातक बिज़नेस कर रहे हैं, उनके लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। ऑफिस में काम बढ़ने से तनाव महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News