जामा मस्जिद का गुंबद गिरा

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 08:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

राजधानी में सोमवार की शाम को तेज आंधी तूफान ने दस्तक दी, जिससे पेड़ उखड़ गए, संपत्ति को नुकसान पहुंचा और यातायात ठप हो गया। आंधी और उसके बाद आई भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक जामा मस्जिद के गुंबद और अन्य हिस्सों को नुकसान पहंचा है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सोमवार को कहा कि मस्जिद की एक मीनार और अन्य हिस्सों से पत्थर टूटकर गिरने से दो लोग घायल हो गए। मुख्य गुंबद का कलश टूटकर गिर गया। और नुकसान से बचने के लिए इसे तत्काल ठीक करने की जरूरत है। मस्जिद के ढांचे के कुछ और पत्थर भी गिर गए। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की मदद से मस्जिद की तत्काल मरम्मत करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। वहीं दिल्ली वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि एक टीम को जामा मस्जिद के निरीक्षण और नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News