अपने घर को Home Sweet Home बनाने के लिए बाहर करें ये सामान

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 10:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Home Sweet Home: आपसी संबंधों का कोना मिट्टी या पृथ्वी तत्व में आता है, वहां आप अधिक पेड़-पौधे रख देंगे तो विवाहित जीवन पर इसके दुष्परिणाम पड़ेंगे, कारण कि वृक्ष मिट्टी का नाश करते हैं। इसका दुष्प्रभाव मातृ-पितृ पक्ष पर भी पड़ता है। अपने घर का बारीकी से परीक्षण कीजिए और अवरोध उत्पन्न करने वाले तत्वों का निराकरण कीजिए। आपके घर में जो भी वस्तु काफी समय से बिना उपयोग के पड़ी है जिसके संबंध में आपने सोच रखा है कि यह कभी काम आएगी, कभी रिपेयर कर लेंगे, किसी को दे देंगे। जैसे कि पुरानी किताबें, कॉमिक्स, पुराने कपड़े, पुराने खिलौने, बंद पड़ी घड़ी इत्यादि। ऐसी वस्तुओं को तुरंत ही घर से बाहर निकालिए। ये वस्तुएं आपके घर में व्यर्थ जगह रोकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा यांग में अवरोध उत्पन्न करती हैं। आप अपने घर से इन बेकार की वस्तुओं को अलग कीजिए और इसका शुभ परिणाम देखिए। घर में आए दिन होने वाले गृह-क्लेश और अशांति को दूर करने के लिए फेंगशुई में और भी बहुत से उपाय हैं।

PunjabKesari How to make Home Sweet Home

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari How to make Home Sweet Home

हिंसा वाले चित्र न लगाएं
फेंगशुई के अनुसार घर का दक्षिण-पश्चिम कोना रिश्तों से संबंधित होता है। इस कोने में हिंसा और युद्ध को दर्शाता कोई भी चित्र नहीं लगाना चाहिए। इस क्षेत्र में क्या, घर में कहीं भी ऐेसे चित्र नहीं लगाने चाहिएं। इस कोने में जंगली जानवरों का चित्र भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव उत्पन्न होता है और वे छोटी-छोटी बातों पर विवाद खड़ा कर देते हैं। ऐसे चित्र सास-बहू, पिता-पुत्र आदि के झगड़ों के प्रमुख कारण हो सकते हैं।

PunjabKesari How to make Home Sweet Home

शुभ संकेत अंकित सिक्के
घर में सुख-शांति के लिए बैठक कक्ष के उत्तर-पश्चिम तथा पश्चिम दिशा में धागे के बने शुभ संकेत वाले सिक्के को लटकाते हैं। यह शुभ संकेत वाला सिक्का लाल धागे में बंधा होता है जो यांग ऊर्जा को प्रवाहित करते हैं। इस सिक्के पर कई तरह के शुभ संकेत लिखे होते हैं जो हमारे घर के माहौल को खुशनुमा बना कर सुख-शांति स्थापित करते हैं। घर में कई तरह के लोग आते हैं इनमें कुछ लोग ऐसे भी हो सकते हैं जो अंदर से हमारा बुरा चाहते हैं और बुरी ऊर्जाओं को हमारे घर में छोड़ जाते हैं। ये शुभ संकेत उन बुरी ऊर्जाओं को नष्ट कर हमारे घर की सुरक्षा करते हैं।

PunjabKesari How to make Home Sweet Home

क्रिस्टल का उपयोग
क्रिस्टल श्वेत प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। यह पारदर्शक होता है। क्रिस्टल नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समा लेता है और सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित करता है। क्रिस्टल की माला मन को शांत रखती है, अच्छी सेहत प्रदान करती है और आत्मविश्वास बढ़ाती है। क्रिस्टल मन को शांत करके हमारे दिमाग से नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदल देता है। क्रिस्टल की माला को 10-15 दिन बाद नमक के पानी से धोना चाहिए क्योंकि यह अपने अंदर नकारात्मक ऊर्जा को एकत्र करता है। क्रिस्टल की बनी हुई कई वस्तुएं प्रयोग में लाई जाती हैं जैसे माला, ब्रेसलैट, पैंडल, पिरामिड, शिवलिंग, श्रीयंत्र, गणपति आदि।

PunjabKesari kundli

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News