शनि देव की कृपा पाने के लिए इन गुणों का होना है ज़रूरी!

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 02:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक व ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म फल दाता कहा जाता है। इसमें इनकी भूमिका के बारे में वर्णन किया गया है। क्योंकि यह कर्म के अनुसार जातक को परिणाम देते हैं इसलिए इन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। ज्योति शास्त्रियों का मानना है कि इनकी स्थिति तथा दृष्टि दोनों ही अधिक महत्वपूर्ण होती है। शनिदेव सदैव अपने भक्तों को उनके कर्मों के हिसाब से ही शुभ और अशुभ फल  प्रदान करते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ भाग में होता है तो उस व्यक्ति को जीवन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कहा जाता है कि शनिदेव बंद गति से चलते हैं इसलिए इनके परिणाम भी बहुत धीमी गति से मिलते हैं। अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि वह शनि की साढ़ेसाती वह उसके कुप्रभाव से काफी डरते हैं। इनसे डरनाल आदमी भी है क्योंकि शास्त्रों में इनके बारे में जो वर्णन है उस हिसाब से इन्हें काफी क्रूर माना जाता है परंतु इसमें साथ ही साथ यह भी बताया जाता है कि शनिदेव केवल व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल प्रदान करते हैं। परंतु फिर भी लोग इनसे वह इनकी अशुभ छाया से अधिक डरते हैं आज हम आपको इनकी शुभ छाया से बचने के कुछ ऐसी ही  बातें बताने वाले हैं जिनसे इनकी अशुभ छाया से बचा जा सकता है।

जैसा कि हमने उपरोक्त बताया कि जिस व्यक्ति के कर्म अच्छे होते हैं उन पर शनि का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन इसके अलावा जिन लोगों में अच्छे गुण होते हैं उन पर भी शनि अपना सुप्रभात डालते हैं तो चलिए जानते हैं कौन से होते हैं वे लोग-

मेहनत करने वाले लोग-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति ईमानदार मेहनती होता है तथा इमानदारी से ही अपने और परिवार के जीवन का यापन करता है ऐसे लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है और वह सदैव इन की महादशा आदि से मुक्त रहते हैं।

गरीबों की मदद करने वाले लोग
जो लोग गरीबों की अधिक सेवा करते हैं तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं उन पर भी शनिदेव कभी रुष्ट नहीं होते तथा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। परंतु ध्यान रहे दान केवल उसे करना चाहिए जिसमें दान करने का सामर्थ्य हो।

साफ-सफाई पसंद करने वाले लोग
शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है तो वहीं यह भी कहा जाता है कि इन्हें साफ-सफाई अधिकतर पसंद है इसलिए जो लोग जीवन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं उन पर शनि प्रसन्न रहते हैं। इसके अलावा जो लोग दांतो से नाखून जलाते हैं उनसे शनिदेव हमेशा खुश रहते हैं इसलिए भूल कर भी ऐसा नहीं करना चाहिए।

सच्चा न्याय का हमेशा साथ देने वाले
क्योंकि धार्मिक शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता और सच का देवता माना जाता है इसलिए इनके दुष्प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को अपने जीवन में हर कदम पर केवल सच्चाई और न्याय का साथ देना चाहिए। ऐसा करने से शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News