राशिफल: चंद्र-मंगल की अदला-बदली, किस राशि को मिलेगी मन की तसल्ली

punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2017 - 03:37 PM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 16.07.17 रविवार चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल शाम 4:30 से शाम 6 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सौभाग्य प्राप्ति हेतु पानी में गुड़ व तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्ध्य दें।

मेष: रविवार को अरेंजमैंट्स् में बिजी रहेंगे। समय घरेलू कार्यों को संभालने में जाएगा। रिश्तेदारों के घर की यात्रा होगी। किसी समारोह में शामिल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

वृष: रविवार सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय बीतेगा। ज़रूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट-दूर की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।

मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्त रहेंगे। मित्र मंडली के लोगों से राय-मशविरा लेंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु रणनीति बनाएंगे। धन लाभ के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम,  शुभ समय प्रातः 0900 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।

कर्क: परिजनों के डिमांड्स का निपटारा करेंगे व उनकी डिमांड्स जेब पर भारी पड़ेगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

सिंह: रविवार कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। महत्वपूर्ण सरकारी कागजात व अकाऊंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 बजे से सायं 07:30 बजे तक।

कन्या: छुट्टी इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक समय बोरियत से कटेगा। शाम में दोस्त के साथ छुट्टी की रंगत बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 बजे से प्रातः 10:30 बजे तक।

तुला: संडे बिज़ी रहेगा। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। कागजात की खोजबीन व पैडिंग कामों में समय बीतेगा। शाम में रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक।

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में पर्याप्त समय व सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

धनु: अच्छा खाना व आराम मिलेगा। मनोरंजन हेतु संडे का उपयोग लेंगे। परिजनों व बच्चों संग छुट्टी बिताएंगे। खरीदारी हेतु शॉपिंग मॉल जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 0300 बजे तक।

मकर: संडे दोस्तों व परिचितों के बीच बीतेगा। छुट्टी का भरपूर आनन्द लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 1200 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।

कुंभ: रख-रखाव हेतु दिन व्यतीत होगा। मेहमान भी व्यस्तता बढ़ाएंगे। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। शाम सोशल नेटवर्किंग साईट पर बीतेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 बजे से दिन में 01:30 बजे तक।

मीन: संडे प्रियजनों संग गुजरेगा। आऊटिंग पर जाएंगे। शाम को शॉपिंग के वक्त पर्स को संभालें। भीड़-भाड़ में अप्रिय घटना से मुश्किल होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 बजे से शाम 03:00 बजे तक।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News