इन मंत्रों के जप से 1 ही बार में पूरी हो सकती हैं ये अभिलाषाएं!

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 01:25 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ इच्छाएं होती हैं, जिनमें से कुछ इच्छाएं ऐसी होती हैं जो दुनिया के लगभग हर व्यक्ति के जीवन में होती हैं। जो हैं तरक्की, धन, अच्छी सेहत। क्योंकि अगर व्यक्ति की सेहत अच्छी होगी तभी वो अपने जीवन में तरक्की और धन पाने के लिए परिश्रम कर सकता है। तो कहने का भाव है कि ये तीन ऐसी अभिलाषाएं जो व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका रखती हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं धार्मिक शास्त्रों में वर्णित ऐसे कुछ मंत्र जिनका जप करने से व्यक्ति की ये तीन अभिलाषाएं पूरी हो सकती हैं। 

ज्योतिष विशेषज्ञ बताते हैं कि शास्त्रों में ऐसे कुछ मंत्र शामिल हैं, जिनका जप करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में वृद्धि होती हैं और कार्य में उन्नति के साथ धन-समृद्धि भी प्राप्ति होती है।

इन असरकारी मंत्रों का जाप करने से इंसान सारे कष्टों से मुक्ति पा सकता है। आइए जानें-

सर्वप्रथम गणेश जी के इन मंत्रों के जाप से स्वास्थ्य में बेहतरी होती है, जिसके परिणाम स्वरूप जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

* ॐ श्री गणेशाय नम:
* गं गणपतये नम:
* ॐ गं गणपतये नम:
* ॐ गं ॐ

न्याय और कर्म के देवता शनिदेव के निम्न मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से कर्मक्षेत्र में लाभ होता है और नौकरी में प्रमोशन मिलता है।

'ॐ शं शनैश्चराय नम।'

गायत्री मंत्र-
ॐ भूर्भुवः स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

इस मंत्र का जाप दिन में पांच बार करने से उन्नति और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News