गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, गौवंश को लगाया 56 भोग

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 11:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
गोपाष्टमी ब्रज में संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है। गायों की रक्षा करने के कारण भगवान श्री कृष्ण जी का अतिप्रिय नाम 'गोविन्द' पड़ा। इसी समय से गोपष्टमी का पर्व मनाया जाने लगा, जो कि अब तक चला आ रहा है। गोपाष्टमी पर्व को गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में भी गौमाता को 56 भोग लगाकर गौ महाभोज विशाल भंडारा आयोजन कर बड़े धाम से मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रतिष्ठित गौ सेवा धाम हॉस्पिटल  में राष्ट्रीय पर्व गोपाष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल गौ सेवा धाम के सेवकजनों ने देवी चित्रलेखाजी व बाहर से आये हुए सैकड़ों गौभक्तों के साथ मिलकर गायों के लिए विशाल हवन पूजन तथा आरती के साथ उत्सव का शुभारभं किया गया। आये हुए भक्तों  ने गौ और गोपाल की मानमोहक झांकी स्वरूप के भी दर्शन किये। 

मध्य में गायों हेतू गौमहाभोज में कई सौ किलो मीठा दलिया, 5  कुंटल गुड़, 100 कुंटल गन्ना, हरा चारा, रोटी, फल तथा सब्जियों के साथ छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भण्डारा प्रसाद आयोजित किया गया। यह प्रसाद गौ सेवा धाम की तरफ से हरयाणा  यूपी व राजस्थान की दर्जनों गौशालओं में भी वितरित किया गया। ऐसा पहली बार नहीं की गौ सेवा धाम ने आस पास की समस्त की गौशाला के साथ मिलकर गोपाष्टमी का पर्व मनाया हो इस से पूर्व में भी गौ सेवा धाम हर वर्ष गौशालाओं को तैयार  किये हुए व्यंजन जैसे मीठा दलिया गुड रोटी आदि खाद्य पदार्थ गौशलों को भिजवाते आये है। 

गौ सेवा धाम हॉस्पिटल  में असहाय, दुर्घटनाग्रस्त, बीमार गौवंश का निःशुल्क उपचार किया जाता है। आवश्यकता होने पर आसपास की गौशालाओं में रह रहे गौंवश की चिकित्सा सेवा हेतू भी गौसेवा धाम हॉस्पिटल सदैव तत्पर रहता है। गोपाष्टमी के अवसर पर क्षेत्र की गौशालाओं हेतू भोजन की व्यवस्था भी करने से गौसेवा धाम हॉस्पिटल ने गौ सेवा हेतू उत्तम उदारण प्रस्तुत किया है। गौ रक्षा दल, कई गौशाला समितियों तथा क्षेत्रवासियों ने गौ सेवा धाम के द्वारा की जा रही गौसेवा का स्वागत किया। 

गौसेवा धाम हॉस्पिटल की संचालिका देवी चित्रलेखा जी  की सु मधुर वाणी में संकीर्तन यात्रा के अतंर्गत सप्तदिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होनें बताया की गौ सेवा धाम हॉस्पिटल  प्रत्येक दिन गोपाष्टमी के भाव में ही रहकर गौ सेवा करता है। दुर्घटनाग्रस्त गौंवश के छोटे उपचार से लेकर बड़े आपरेशन तक यहां किये जाते हैं। साथ ही अन्य घायल जीव जैसे बन्दर, कुत्ता, मोर, नीलगाय आदि का भी गौ सेवा धाम में निःशुल्क उपचार किया जाता है। समस्त गोपाष्टमी कार्यक्रम के पूर्ण होने पर गौसेवकों तथा आम जनमानस हेतू भी भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। गौ महाभोज में गौसेवा धाम हॉस्पिटल व गौरक्षा दल होडल तथा कोसीकलाँ के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News