फेंगशुई: घर में चढ़ने वाली बेलें रखने से होते हैं ये लाभ

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 02:35 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु और फेंगशुई दोनों ही शास्त्रों में ऐसे कई टिप्स बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से व्यक्ति के जीवन में पैदा वास्तु दोष दूर होेते हैं। कहा जाता है जिस तरह कुंडली में मौजूद ग्रह दोष मानव जीवन को प्रभावित करते हैं ठीक इसी तरह जीवन में वास्तु दोष अपना असर छोड़ते हैं। अपने वेबसाइट के माध्यम से लगातार हम आपको वास्तु और फेंगशई के टिप्स से रूबरू करवाते हैं आ रहे हैं। जिस कड़ी में बीते दिन हमने आपको जानकारी दी थी घर में रखे जाने वाले बड़े पत्तों वालें पौधों से जुड़ी खास बातों के बारे में। पेड़-पौधों के बारे में दी जा रही इस जानकारी को आगे बढ़ाते हुए आज हम आपको बताएंगे कि फेंगशुई के अनुसार घर में चढ़ने वाली बेलें रखने से होने वाले फायदों के बारे में। तो चलिए बिल्कुल भी देर न करते हुए जानते हैं इन फायदों के बारे में-  

फेंगशुई वास्तु शास्त्र में चढ़ने वाली बेलों को क्लाइमबर्स के नाम से जाना जाता है। इनमें मनो प्लांट, अमरबेल आदि नामक पेड़ पौधे शामिल होते है। कहा जाता है इन्हें किसी भी कोने में लगाने से ये उस जगह के खालीपन को भरते हैं। साथ ही साथ ये घर की डेकोरेनश्न में अपना योगदान देते हैं। वास्तु शास्त्री इसे घर में रखने की सलाह देते हैं। 

वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार इस घर मेें दक्षिण-पूर्व कोने में लगाना चाहिए, यहां रखने से घर और परिवार के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

वास्तु शास्त्रों बताते हैं कि इसे घर में रखने से वहां की नैगेटिवटी दूर होती है तथा पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

इसे घर में लगाने से वहां के लोगों का मन प्रसन्न व शांत होता है तथा साथ ही साथ घर में सदैव अच्छा माहौल बना रहता है। 

इसके अलावा इन्हें आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, इसके प्रतिनि‍धि शुक्र हैं, इन्हें यहां लगाने से शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News