अगर आप भी होना चाहते हैं धनवान तो शुक्रवार को कर लें ये काम

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 12:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धन पाने की इच्छा तो सभी में होती ही है और इसके लिए लोग मेहनत भी बहुत करते हैं। बहुत से लोग धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत व कई तरह के उपाय भी करते हैं। मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन होता है। ऐसे में अगर कोी माता लक्ष्मी को खुश करना चाहता है तो उसके लिए हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की सारी कामनाएं पूरी हो जाएंगी और साथ ही आर्थिक तंगी में भी सुधार आएगा। 
PunjabKesari  
मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे खुश हो जाएंगी और धन कि वर्षा करेंगी, जिससे आपके जीवन की सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
Follow us on Twitter
शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन ईशान कोण में गाय के घी से लाल रंग के सूती धागे का दीपक जलाएं, इसका प्रभाव तुरंत आपको दिखने लगेगा। रूके हुए सारे काम पूरे होने शुरू हो  जाएंगे। 
Follow us on Instagram
कहते हैं कि शुक्रवार के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाने व उन्हें दक्षिणा और पीला वस्त्र भेंट स्वरुप देने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों में कुंवारी कन्याओं को मां का ही रूप माना जाता है।
PunjabKesari
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी और थोड़ी सी केसर व एक चांदी के सिक्के के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में घर में धन आना शुरू हो जाएगा।

आर्थिक संपन्नता के लिए किसी भी माह के प्रथम शुक्ल पक्ष को यह प्रयोग आरंभ करें और नियमित 3 शुक्रवार को यह उपाय करें। प्रत्येक दिन नित्य क्रम से स्नानोंपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। 
मंत्र : ॐ श्रीं श्रीये नम:


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News