शिवरात्रि पर करें इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक, होगी विशेष फल की प्राप्ति

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 10:24 AM (IST)

शिवरात्रि पर शिवलिंग के अभिषेक से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं अौर व्यक्ति के समस्त पापों का अंत होता है। भोलेनाथ पर एक लोटा जल अर्पित करने से भी वे अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त अलग-अलग चीजों द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भक्त को सुख-समृद्धि मिलती है। 

गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से आर्थित तंगी से छुटकारा मिलता है। 

 

इत्र से अभिषेक करने से सुख-सुविधाअों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं। 

 

भोलेनाथ की शहद से अभिषेक करने से वाणी में मिठास आती है अौर पति की दीर्घायु व अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। 

 

शिवलिंग का शुद्ध देसी घी से अभिषेक करने से संस्कारी, स्वस्थ व गुणवान संतान पैदा होती है। 

 

सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करने से शत्रुअों से छुटकारा मिलता है। 

 

दूध में गंगाजल मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करने से पाप अौर तनाव से मुक्ति मिलती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News