घर की इस दिशा में किया गया ये काम, पग-पग पर करवाता है आर्थिक नुकसान

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2017 - 09:18 AM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की प्रत्येक दिशा का अपना-अपना महत्व है। जो पारिवारिक सदस्यों के तन, मन और धन पर अपना सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालता है। कई बार घर में छोटे-छोटे वास्तु दोष पनपने लगते हैं, जो घर वालों की गलत आदतों के परिणाम होते हैं। ऐसे में अनचाहे झगड़े और आर्थित अभाव बना रहता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा धन के देवी-देवता के आगमन का स्थान है। इसी दिशा से वो घर में प्रवेश कर घन की वर्षा करते हैं। अत: इस दिशा में भारी सामान अथवा गंदगी न रखें। 


उत्तर-पश्चिम दिशा भी धन का महत्वपूर्ण स्त्रोत मानी जाती है। इस दिशा में कभी भी अंधेरा न रखें अन्यथा पारिवारिक सदस्यों में क्लेश और धन का अभाव बना रहता है। 


दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज हैं, इस दिशा में द्वार और धन न रखें। ये दिशा पग-पग पर करवाती है आर्थिक नुकसान और कम करती है उम्र।


दक्षिण-पूर्व दिशा में घर के हेड का कमरा होने से वो परेशानियों से घिरा रहता है।
 

उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई होने से घर का बजट डगमगाया रहता है।

 

इसके अतिरिक्त इन बातों का भी रखें ध्यान
नहाने के बाद वॉशरूप को कभी भी गंदा न छोड़े।


पानी को बेवजह नष्ट न करें।


सूर्योदय से पूर्व बिस्तर का त्याग करें।


सूर्यास्त के समय सोएं नहीं।


रसोई को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News